Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Zombie Deer Disease : क्या है ज़ोंबी डियर डिजीज, क्या ये इंसानों में भी फैल सकती है? जाने सब कुछ
Zombie deer disease : जहां दुनियाभर में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट JN.1 ने तबाही मचा रखी है। इसी बीच वैज्ञानिकों ने एक और बीमारी ज़ोंबी डियर डिजीज के फैलने के बारे में लोगों को आगाह किया है। बता दें कि इसे क्रॉनिक वेस्टिंग डिजीज (सीडब्ल्यूडी) भी कहा जाता है, जो एक प्रियन बीमारी है।
इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में शोधकर्ताओ ने इस बीमारी को खतरा मानते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर के महीने में येलोस्टोन नेशनल पार्क में पहला मामला सामना आया था। आइए जानते हैं क्या हैं जोंबी डियर डिजीज और कैसे यह इंसानों के लिए खतरा साबित हो सकता है?

क्या है ज़ोंबी डियर डिजीज?
यह एक प्रकार की ऐसी बीमारी है, जो जानवरों के संक्रमित होने पर धीरे-धीरे इंसानों को भी नुकसान पहुंचा सकती है और यूएस मे इस संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. बता दें कि यूएस में इस बीमारी के 800 सैंपल लिए गए हैं और यह सैंपल हिरण और मूस आदि से लिए गए हैं। वैज्ञानिकों को आशंका है कि धीरे-धीरे ये बीमारी इंसानों में फैलकर बड़ा खतरा बन सकती है। आमतौर पर दक्षिण अमेरिका, कनाडा, साउथ कोरिया, नॉर्वे के अलावा यूएस में इस बीमारी के होने की आशंका है।
इस बीमारी में दिखते हैं ये लक्षण
जॉम्बी डियर को क्रॉनिक वेस्टिंग डिसीज भी कहते हैं। यह लाइलाज है। दांतों का किटकिटाना, वजन तेजी से कम होना, मुंह में ज्यादा लार बनना, सिर अक्सर झुका रहना और आक्रामक होकर इधर-उधर भागना इसके लक्षण हैं।
मनुष्यों में फैलने की आशंका
वैज्ञानिक इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कहीं ये घातक मस्तिष्क रोग मनुष्यों में न फैल जाए। यूएस में पिछले कई सालों में सैकड़ों जानवर संक्रमित हुए थे। यूएस के सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) की मानें तो यह बीमारी हिरण, सीका हिरण और मूस आदि में फैल सकती है। वैज्ञानिकों ने शोध करने के बाद यह पाया है कि यह बीमारी जानवरों द्वारा इंसानों में भी फैल सकती है, जिससे मानव शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications