Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
दवाई खाने के बाद न करें ये काम, वरना जा सकती है आपकी जान
Common Medication Mistakes : कोई भी बीमारी हो या वायरल इंफेक्शन लोग ठीक होने के लिए दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेहत ठीक करने के लिए ली गई दवाई को खाते हुए अगर आप कोई गलती करते हैं, तो ये ही दवाई आपकी जान की दुश्मन बन सकती है।
इसलिए आपको बता रहे हैं कि दवा लेने के बाद आपको किन गलतियों को करने से बचना चाहिए?

दवा का कोर्स पूरा करें
डॉक्टर किसी मरीज को जब भी बीमारी के हिसाब से दवा का एक कोर्स देते हैं जो अमूमन हम में से कई लोग बीच में ही छोड़ देते हैं। दवाई खाते ही हमें जब थोड़ा सा बेहतर महसूस होता हैं, तो हम दवाई लेना बंद कर देते हैं। मगर ये गलत है क्योंकि जब आप कोर्स पूरा नहीं करते हैं तो दवा का असर बैक्टीरिया पर ठीक से नहीं होता है। बैक्टीरिया इसके प्रति रेजिस्टेंट हो जाता है।
दवा खाने के बाद न खाएं खट्टा
कई बार लोग कहते हैं कि दवाई खाने के बाद खट्टा नहीं खाना चाहिए। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि इससे दवा पचने में काफी दिक्कत होती है।
डेसरी प्रोडक्ट
दवा खाने के बाद दूध, दही, पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए वरना साइड इफेक्ट देखने को मिल सकते हैं।
ज्यादा हरी सब्जी भी न खाएं
अगर आप खून को पतला करने वाली दवाएं ले रहे हैं, तो आपको हरी, पत्तेदार सब्ज़ियों का सेवन कम करना चाहिए क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन K की उच्च मात्रा रक्त के पतला होने से रोकती है। ऐसा तब होता है जब आप अपने आहार में अचानक हरी सब्ज़ियों की संख्या कम या ज़्यादा कर देते हैं। इसलिए इस तरह की सब्जी को नियमित मात्रा में खाएं।
शराब से करें परहेज
दवाईयों के कोर्स के दौरान शराब को पूरी तरह परहेज करें। शराब के वजह से शरीर को रिएक्शन झेलना पड़ सकता है। इसलिए शराब को गलती से भी हाथ न लगाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
