Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
PET DOG को सांप डसने पर दिखने लगते हैं ये 6 लक्षण, जान बचाने के तुरंत करें ये काम
What to Do If a Snake Bites Your Dog : पूरे देशभर में बारिश जोरों से हो रही है। इस मौसम में बरसाती कीड़े और सांप-बिच्छू का काटने का खतरा रहता है। ये खतरा न सिर्फ इंसानों बल्कि पालतू जानवरों के लिए भी होता है।
बारिशों के दिनों में सांप बिलों से निकलकर घरों में घुस जाते है, ऐसे में ये न सिर्फ आपको डस सकते है बल्कि आपके घर के पालतू जानवरों और पशुओं के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। बारिश में ऐसे खूब मामले सामने आते हैं। इंसानों को सांप काट ले तो वो तुरंत स्थिति भांप कर डॉक्टर के पास इलाज कराने पहुंच सकते हैं लेकिन वहीं सांप पालतू जानवरों को काट ले तो वो बेजुबान जानवर आपको बता भी नहीं पाएंगे। लेकिन कुछ लक्षण को देखकर आप तुरंत समझ सकते हैं कि आपके डॉगी को सांप ने काट लिया है।

बारिश में कई बार डॉगी खेलते-खेलते पार्क, पेड़-पौधों के बीच चले जाते हैं, जहां सांप डस लेते हैं। जहरीले सांप के काटने से कुत्तों की जान को खतरा होता है। ऐसे में तुरंत इलाज की जरूरत होती है।
इन लक्षणों से पहचाने
यदि आपके पालतू कुत्ते को सांप ने काट लें, तो उसके शरीर में कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं। अगर आप भी कुत्ते के काटने पर ऐसा कोई भी लक्षण नोटिस करें, तो तुरंत डॉक्टर को बताएं।
- कमजोरी
- बेहोशी से गिर जाना
- उल्टी करना
- दस्त
- मांसपेशियां फड़कना और कांपना
- अस्थिर चाल
- लार टपकना
- नाक से खून निकलना
- किडनी फेलियर के कारण पेशाब का रंग फीका पड़ना
- लो ब्लड प्रेशर और शॉक
क्या करें जब पेट डॉग को सांप कट ले
1. जैसे आपको ऊपर बताए गए लक्षण आपके पालतू डॉगी में नजर आएं तो बिना देर किए इमरजेंसी वेटरनरी के पास ले जाएं। अगर आपको ये लक्षण नजर नहीं आते हैं और लगता है कि उसे किसी सांप ने काट लिया है तो भी आप डॉक्टर के पास जल्दी जाएं।
2. जितनी जल्दी इलाज कराएंगे आपके डॉगी की जान आसान होगा। उसे शांत रखने की कोशिश करे। डॉगी को बहुत ज्यादा चलने-फिरने ना दें। बिठाए रखने की कोशिश कराएं।
3. अगर आपके कुत्ते के चेहरे या गले के आसपास सांप ने काटा है तो उसके गले से तुरंत बंधा पट्टा हटा दें। कई बार इससे गर्दन सूज जाती है, तो आप पट्टा निकाल देंगे तो उसे सांस लेने में आसानी हो जाती है।
4. अगर आपके पालतू कुत्ते को काट लिया है तो जिस जगह सांप ने काटा है वहां बस चीरा लगाएं, खून के साथ-साथ जहर भी निकल जाएगा, बस ध्यान रखें कि चमड़ी ना काटें, इससे जहर निकल जाएगा और वहां पर देर तक पट्टी न बांध के रखें वरना जहर पूरे शरीर में फैल सकता है।
5. कुत्ते को एक ही स्थिति में रखें,, ताकि उनके शरीर में जहर न फैले। जल्द से जल्द डॉक्टर के पास पहुंचे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
