Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दूध नहीं पी रहा है बेबी तो परेशान होने की जगह अपनाएं ये ट्रिक्स
एक चीज की चिंता जो हर मां को सताती है, वह है शिशु की सेहत। अगर मां यह नोटिस करती है कि उसका बच्चा अचानक दूध नहीं पी रहा है, तो ऐसे में उसका परेशान होना लाजमी है। बेबी चाहे ब्रेस्टफीड कर रहा हो या फिर बोतल से दूध पी रहा हो, आपने देखा होगा कि आपका शिशु पहले की तुलना में कम दूध पी रहा है।
जब भी आप उसे फीड करवाने की कोशिश करती हैं तो वह बोतल को दूर धकेल सकता है, या फिर नर्सिंग सेशन के दौरान वह चिड़चिड़ा हो सकता है। इतना ही नहीं, आप जब भी उसे दोबारा दूध पिलाते हैं तो वह रोने और चिल्लाने लगता है। ऐसे में आप परेशान होने की जगह कुछ छोटे-छोटे उपायों को अपना सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ आसान उपायों के बारे में बता रहे हैं-

शेड्यूल में ना करें बदलाव
यह देखने में आता है कि जब शिशु दूध नहीं पीता है तो मां पैनिक हो जाती है। वह बच्चे को जबरदस्ती फीड करवाने की कोशिश करती है या फिर उसे फीड करवाना ही छोड़ देती है। लेकिन वास्तव में इन दोनों ही स्थितियों से बचें। भले ही आपके बच्चे का रूटीन बिगड़ गया है, लेकिन आपको अपने शेड्यूल पर स्टिक रहना चाहिए। इसका मतलब है कि आप उन्हें हमेशा की तरह उनके समय पर फीड करवाए। अगर आपका बच्चा मना करता है तो पैनिक होने की जगह आप दो घंटे बाद फिर से प्रयास करें। खासतौर से, अगर शिशु सो रहा है तो ऐसे में उसे फीड करवाने में मदद मिल सकती है।
शांत जगह पर करवाएं फीडिंग
बेबी के दूध ना पीने की एक मुख्य वजह कई बार आसपास का शोर भी हो सकता है। इस शोर के कारण बच्चे विचलित हो जाते हैं और ऐसे में वे फीड करने से मना कर सकते हैं। ऐसे में सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने बच्चे को फीड करवाने की जगह बदलें। मसलन, आप अपने बच्चे को किसी शांत जगह पर फीड करवाएं, जिससे वह रिलैक्स फील कर सके। याद रखें कि बच्चा मां के तनाव के स्तर को भी भांप सकता है। इसलिए, यदि आप तनाव में हैं तो ऐसे में बच्चा फीड करने से मना कर सकता है। इसलिए, पहले खुद को रिलैक्स करें और फिर बच्चे को आराम से फीड करवाएं।
ब्रेस्ट को करें पम्प
कई बार बच्चे फीड करने से इसलिए भी मना करते हैं, क्योंकि वे ब्रेस्टफीड करते हुए जब सक करते हैं तो दूध ठीक तरह से नहीं आता है। इस समस्या को सुलझाने के लिए आप खुद ही पम्प करें। इससे दूध की आपूर्ति बढ़ती है। भले ही आपका बच्चा आपसे सीधे दूध नहीं ले रहा हो, लेकिन फिर भी इस तरीके को अपनाने से बच्चा आराम से दूध पी सकेगा।
नई पोजिशन करें ट्राई
जैसे-जैसे बेबी की ग्रोथ होने लगती है, यह संभव है कि उसे कुछ पोजिशन में अनकंफर्टेबल फील होने लगे। जब उसके लिए फीडिंग पोजिशन कंफर्टेबल नहीं होती है तो ऐसे में वे दूध पीने में आनाकानी कर सकते हैं। ऐसे में मां के लिए एक कंफर्टेबल पोजिशन का पता लगाना आसान नहीं होता है। इसलिए, कोशिश करें कि आप बच्चे को फीड करवाते समय नई-नई पोजिशन ट्राई करें। याद रखें कि अगर बच्चा कंफर्टेबल होगा तो इससे उसे फीड करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
