Latest Updates
-
Nirjala Ekadashi Vrat In Periods: क्या पीरियड्स में निर्जला एकादशी का व्रत रख सकते हैं? जानें क्या हैं नियम -
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video
Mumps Virus Outbreak : मंप्स से जल्द रिकवरी के लिए क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज
What to Eat During Mumps : केरल के बाद अब राजस्थान में मंप्स वायरस ने तबाही मचाई हुई है। अस्पतालों में रोजाना सैकड़ों की तादाद में मामले सामने मिल रहे हैं। इस वायरस के वजह से अभी तक 6 मरीज बहरापन का शिकार हो चुके हैं। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं।
मंप्स वायरस पैरामाइक्सोवायरस नामक RNA वायरस की वजह से फैलता है। यह बीमारी MMR नामक वैक्सीन न लगाने और गंदगी की वजह बच्चों से लेकर बड़ों तक को चपेट में लेता हैं। यह बीमारी बच्चों के ब्रेन, किडनी, हार्ट जैसे ऑर्गन्स के साथ उनके सुनने की क्षमता पर भी बुरा असर डालता है। इस बीमारी की चपेट में आने के बाद जल्द रिकवरी के लिए जरुरी है कि आप खानपान पर ध्यान दें।

आइए जानते है कि मंप्स जिसे हिंदी में गलसुआ भी कहते हैं, इस बीमारी के होने पर जल्द रिकवरी के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए?
मंप्स होने के लक्षण
नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के मुताबिक वायरस की चपेट में आने से यह लक्षण भी देखे जाते हैं।
- बुखार आना
- सिरदर्द, थकान
- भूख ना लगना
- मसल्स क्रैम्प
- खाने में तकलीफ होना
- इसके अलावा पुरुषों के अंडकोष में सूजन भी आ जाती है।
मंप्स हो गया तो कैसा हो खानपान?
मंप्स से पीड़ित होने पर ज्यादा से ज्यादा लिक्विड्स फूड खाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा जानते हैं कि जल्दी रिकवरी के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?
ये चीजें खाएं
खिचड़ी खाएं : मंप्स होने पर खिचड़ी ही खाएं। हरी सब्जियां और किनुआ-बाजरा जैसे साबुत अनाज को खिचड़ी के रुप में शामिल करें बनाएं और खाएं। इससे शरीर को पूरा पोषण मिलने के साथ ही आप इसे आराम से चबाकर खा सकते हैं।
लिक्विड फूड का सेवन करें: गलसुआ होने पर जितना हो सकें तरल पदार्थ पर ज्यादा ध्यान दें। नारियल पानी, सूप और अदरक की चाय जैसी चीजें पीएं।
अदरक का सेवन करें : मंप्स होने पर अदरक बहुत कारगर साबित हो सकता है। इस में एंटी-इंफ्लामेंट्री गुण होते हैं जिससे सूजन की समस्या गायब हो जाती है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटी वायरल गुण के कारण दर्द नहीं होता है। अदरक और सूखी अदरक का लेप बनाकर प्रभावित हिस्से पर लगाने से भी तुरंत दर्द कम होने लगता है।
नरम चीजें ही खाएं : मंप्स में मसले हुए आलू, आइसक्रीम, या उबले हुए अंडे जैसी चीजें खाने से आराम मिलता है।
क्या नहीं खाएं?
- सॉलिड फूड खाने से बचे जिन्हें चबाते वक्त परेशानी होती है, जैसे रोटी, पराठा और सेब इत्यादि
- बहुत तला-भुना खाने से बचें।
- ज्यादा मीठा खाने से बचें।
- खट्टी चीजें खाने से बचे क्योंकि इससे सूजन बढ़ सकती है।
- सिगरेट और शराब से दूरी बनाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications