Latest Updates
-
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम
हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए सुबह क्या खाना चाहिए? जानिए 5 चीजें, जिन्हें खाने से घटेगा बैड कोलेस्ट्रॉल
Foods To Reduce Bad Cholesterol: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोग कई तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इन्हीं में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी शामिल है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में मौजूद एक मोम जैसा चिपचिपा पदार्थ होता है। हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है, पहला गुड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल)। जैसा नाम से पता चलता है बैड कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए हानिकारक होता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर यह धमनियों में जमने लगता है और ब्लॉकेज के कारण बन सकता है। इसके कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी कई गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आपको अपने खानपान और जीवनशैली पर खास ध्यान देना चाहिए। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए सुबह के समय कुछ चीजों का सेवन कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए?

मेथी दाना
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए आप सुबह मेथी दाना का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले एक चम्मच मेथी दाना को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। अगले दिन सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। नियमित रूप से इसका सेवन करने से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
लहसुन
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए सुबह खाली पेट कच्चे लहसुन का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें एलिसिन नामक कंपाउंड मौजूद होता है, जो धमनियों में वसा को जमने से रोकता है। नियमित रूप से सुबह खाली पेट 1-2 कच्ची लहसुन की कलियों का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है।
बादाम
अगर आप शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, इसमें मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट होते हैं, जो हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही, दिल को स्वस्थ रखने में भी फायदेमंद होता है।
चिया सीड्स
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आप सुबह खाली पेट चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसके लिए आप एक चम्मच चिया सीड्स को एक गिलास पानी में रातभर भिगोकर रखें। अगले दिन सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।
दालचीनी
अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान हैं, तो सुबह खाली पेट दालचीनी का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करती है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर इसका सेवन करें। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने के साथ दिल को स्वस्थ रखने में मदद करती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
