Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
जब ऐश्वर्या राय ने 10 दिन में कम किया था 5 किलो वजन, अपने ट्रांसफॉर्मेशन से मचा दी थी 'धूम'
जब 10 दिन में ऐश्वर्या राय ने कर दिए थे 5 किलो वजन कम ऋतिक रोशन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म धूम 2 ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। ये फिल्म उस साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी। धूम 2' में ऐश्वर्या राय के किलर लुक की काफी तारीफ हुई थी। मगर अपने इस लुक के लिए ऐश्वर्या को खूब पसीना बहाने पड़े थे।
दरअसल 'धूम 2' में इस फिल्म के गाने 'क्रेजी किया रे' को ऐश्वर्या राय पर फिल्माया गया था, जिसके लिए उन्हें करीब 10 किलो वजन कम करने की सलाह दी गई थी।

ऐश्वर्या बिकिनी पहनने वाली थीं। ऐसे में आदित्य चाहते थे कि एक्ट्रेस अपने बेस्ट बॉडी टाइप में दिखाई दें। इसलिए उन्होंने कहा था कि 10 दिन में 5 किलो वजन कम कर लो। मगर ऐसा करना ऐश्वर्या राय के लिए काफी मुश्किल भरा था, क्योंकि वो मणिरत्नम की फिल्म गुरु शुट करके फ्री ही हुई थी, जिसकी वजह से उन्होंने अपना वजन बढ़ा लिया था। आइए जानते हैं कि फिर कैसे ऐश्वर्या राय ने धूम 2 में अपने आइकॉनिक लुक के लिए कैसे 5 किलो वजन कम किया?
ट्रेनर से ली ट्रेनिंग
10 दिन में 5 किलो कम करने के लिए शूटिंग लोकेशन पर ही ऐश्वर्या राय ने अपनी ट्रेनर को बुला लिया था। धूम 2 की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन के फिटनेस ट्रेनर, सत्यजीत चौरसिया, उनके साथ थे ताकि वह अपनी फिटनेस रेजीम बनाए रख सकें। आदित्य चोपड़ा से मिले अल्टीमेटम के बाद ऐश्वर्या ने कठोर डाइट और खाने पर कंट्रोल रखा। फिल्म के एक्शन-ओरिएंटेड रोल और फिजिकल मांगों को ध्यान में रखते हुए, ऐश्वर्या ने अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया और वजन कम कर सभी को हैरान कर दिया।
ऋतिक रोशन ने भी की थी मदद
पतले होने में ऋतिक रोशन ने भी ऐश्वर्या राय को भी काफी मदद की। उन्होंने इसके लिए खूब टिप्स दिए। ऋतिक रोशन फिटनेस को लेकर कितने कॉन्शियस हैं, ये सभी जानते हैं। ऋतिक रोशन के टिप्स को फॉलो करके ऐश्वर्या राय ने 3 किलो वजन कम कर लिया था।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
