Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
जब लड़कों को झेलना पड़ा पीरियड्स पेन, किसी ने कहा ‘मां की याद आ गई' तो कोई दर्द से रो पड़ा!
Boys Experiencing Periods Pain Video: पीरियड्स एक ऐसा शब्द जिसका नाम सुनकर ही कई लोग असहज हो जाते हैं। महिलाओं को हर महीने इसके दर्द को झेलना पड़ता है। मगर पुरुषों के द्वारा उनके इस दर्द को सामान्य मान लिया जाता है। उन्हें लगता है कि पीरियड्स का दर्द कोई बड़ी समस्या नहीं है।
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ युवकों को आर्टिफिशियल पीरियड्स पेन दिया गया, ताकि वे कुछ क्षणों के लिए ही सही, उस असहनीय दर्द को महसूस कर सकें जो महिलाएं हर महीने सहती हैं। डॉक्टर मनन वोरा ने इस वीडियो में बताया कि कैसे मासिक धर्म के मुश्किल दिनों में महिलाओं की केयर करनी चाहिए।

दर्द में तड़पते दिखे लड़के
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे युवाओं को आर्टिफिशिय पीरियड्स पेन देकर उन्हें इस दर्द का एहसास करवाया गया है। जैसे ही दर्द का असर शुरू हुआ तो कुछ तो चिल्ला पड़े। कुछ ने कहा कि ये ऐसा दर्द लग रहा हो जैसे बेबी पैदा हो रहा हो। किसी को मम्मी की याद आ गई तो एक बोला ये दर्द हर महीने कैसे झेलती हैं महिलाएं।

क्या था इसका मकसद?
इस एक्सपेरिमेंट्स का उद्देश्य है कि पुरुष समाज पीरियड्स के दर्द को लेकर संवेदनशीलता समझे और महिलाओं की पीड़ा को समझे। इससे यह भी उम्मीद की जा सकती है कि स्कूल, ऑफिस और घर में पीरियड्स को लेकर एक सकारात्मक और सहयोगी वातावरण बने।
माइल्ड हार्ट अटैक जैसा होता है पीरियड्स पेन
डॉक्टर मनन वोरा ने बताया कि पीरियड्स पेन को अक्सर इग्नोर कर दिया जाता है। उनसे उम्मीद की जाती है कि वो इस दर्द के साथ सारे काम करें फिर चाहे वो ऑफिस हो या घर की जिम्मेदारी। उन्होंने बताया कि जिस दर्द को हम आम समझते हैं वो एक माइल्ड हार्ट अटैक के समान होता है। डॉक्टर ने बताया कि इस दौरान महिलाओं की केयर करनी चाहिए, उन्हें सहज महसूस करवाना चाहिए और जितनी हो सके मदद करनी चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
