Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Blood Sugar Testing : घर पर ब्लड शुगर टेस्ट करते हुए न करे ये गलतियां, सही रिजल्ट पाने के लिए करे ये काम
When is most accurate time to test blood sugar level : अगर आप ब्लड शुगर यानी कि डायबिटीज की बीमारी के मरीज है तो आपको अपना ब्लड शुगर रेगुलर तौर पर चेक करते रहना चाहिए। रेग्युलर शुगर लेवल मॉनिटर करने से आपको इसके उतार चढ़ाव के बारे में पता करने में आसानी होगी और यह जानकारी ट्रीटमेंट के दौरान बहुत मदद करती है।
डायबिटीज के मरीज को सटीक परिणामों के लिए घर में ब्लड शुगर लेवल टेस्ट करते हुए कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी होता है। आइए जानते हैं कि ब्लड शुगर के मरीजों को सटीक रिजल्ट के लिए कब शुगर टेस्ट करना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

कैसे कर सकते हैं ब्लड शुगर चेक?
ब्लड ग्लूकोज मॉनिटर, कंटीन्यूअस ग्लूकोज मॉनिटर (CGM), डिवाइस की मदद से आप ब्लड टेस्ट कर अपने ब्लड शुगर लेवल चेक कर सकते हैं। यह कम समय में आपके ब्लड में मौजूद ग्लूकोज की मात्रा बता देता है।
कितने बार चेक करना चाहिए ब्लड शुगर
CDC के अनुसार, टाइप 1 मधुमेह वाले या टाइप 2 मधुमेह वाले लोग जो इंसुलिन ले रहे हैं, उन्हें आम तौर पर दिन में कम से कम चार बार ब्लड शुगर करने की जरूरत होती है।
ब्लड शुगर चेक करने का सही समय
सुबह उठते ही - सुबह सबसे पहले उठने के बाद फास्टिंग ब्लड शुगर चेक करने की सलाह दी जाती है।
खाने से तुरंत पहले- खाना खाने से पहले डायबिटीज मरीजों को शुगर चेक करना चाहिए इससे इंसुलिन डोज को सही मात्रा में लेने में मदद मिलती है।
खाने के 2 घंटे बाद- खाने के बाद ब्लड शुगर चेक करना इसलिए जरूरी है ताकि ऐसे फूड इन्टेक की मात्रा को कम या बढ़ाया जा सके जो ग्लूकोज लेवल को इफेक्ट करता हैं।
ये लक्षण दिखने पर जरुर करें शुगर टेस्ट
हाइपोग्लाइसीमिया या हाइपरग्लाइसीमिया के लक्षण जैसे ज्यादा प्यास लगना, बार-बार पेशाब सिरदर्द, धुंधला दिखाई और थकावट दिखाई देने पर शुगर लेवल चेक करना बहुत जरुरी है।
कितना होना चाहिए ब्लड शुगर
खाने से पहले ब्लड शुगर- 80-130 mg/dL, और खाना खाने के 1-2 घंटे बाद 180 mg/dL से कम होना चाहिए। हालांकि मेडिकल हिस्ट्री, उम्र, बीमारी के वजह से ब्लड शुगर लेवल अलग-अलग भी हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
