Latest Updates
-
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर
Uric Acid Pain Area: आजकल खराब खानपान और बदलती लाइफस्टाइल की वजह से यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या काफी आम हो गई है। दरअसल, यूरिक एसिड शरीर में बनने वाला एक तरह का अपशिष्ट पदार्थ है। यह प्यूरिन के टूटने से बनता है। आमतौर पर किडनी इसे फिल्टर करके पेशाब के जरिए शरीर से बाहर निकाल देती है। लेकिन जब किडनी इसे ठीक से बाहर नहीं निकाल पाती, तो शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने लगती है। यूरिक एसिड ज्यादा बढ़ने पर जोड़ों में क्रिस्टल जमा हो सकते हैं, जिससे तेज दर्द, सूजन और लालिमा जैसी परेशानियां हो सकती हैं। कुछ मामलों में इससे गाउट और किडनी स्टोन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। आइए, जानते हैं कि यूरिक एसिड का दर्द कहां-कहां होता है -

पैर के अंगूठे में दर्द
यूरिक एसिड बढ़ने पर सबसे ज्यादा दर्द अक्सर पैर के अंगूठे के जोड़ में देखा जाता है। इसमें अचानक तेज दर्द हो सकता है। इसके साथ अंगूठे के आसपास सूजन, लालिमा और गर्माहट भी महसूस हो सकती है। कई बार दर्द इतना ज्यादा होता है कि पैर पर वजन रखना भी मुश्किल हो जाता है।
घुटनों में दर्द
यूरिक एसिड के बढ़े हुए स्तर का असर घुटनों के जोड़ों पर भी पड़ सकता है। इस वजह से घुटने में दर्द के साथ सूजन और लालिमा हो सकती है। दर्द बढ़ने पर चलने-फिरने और सीढ़ियां चढ़ने में भी परेशानी हो सकती है।
हाथों और उंगलियों में दर्द
यूरिक एसिड के क्रिस्टल हाथों के छोटे जोड़ों में भी जमा हो सकते हैं। इसकी वजह से उंगलियों में दर्द, सूजन और लालिमा हो सकती है। कई बार उंगलियों को मोड़ने या सीधा करने में भी तकलीफ महसूस होती है।
कमर या पीठ में दर्द
यूरिक एसिड बढ़ने पर कमर या पीठ के निचले हिस्से में दर्द होने की शिकायत भी कुछ लोगों में देखी जाती है। हालांकि, कमर दर्द के कई दूसरे कारण भी हो सकते हैं। अगर दर्द के साथ पेशाब में परेशानी या किडनी स्टोन जैसे लक्षण हों, तो डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है।
गर्दन में दर्द
कुछ मामलों में यूरिक एसिड के क्रिस्टल गर्दन के जोड़ों को भी प्रभावित कर सकते हैं। इससे गर्दन में दर्द और अकड़न महसूस हो सकती है और गर्दन घुमाने में परेशानी हो सकती है। अगर गर्दन का दर्द अचानक बहुत ज्यादा हो या लगातार बना रहे, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
