Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या लव मेकिंग में कम हो रहा इंटेरेस्ट? इस वजह से आती है सेक्सुअल डिजायर में कमी
कपल के हैप्पी रहने के लिए उनका मेंटली, फिजिकली और इमोशनली एक दूसरे से संतुष्ट रहना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में किसी भी कपल के बीच सेक्सुअल इंटिमेसी उनके रिलेशन को और ज्यादा स्ट्रांग बनाती है। लेकिन कई बार महिलाओं में सेक्सुअल डिजायर की कमी देखने को मिलती है, जिस कारण उनका रिश्ता खराब होने लगता है।
आपमें से कई महिलाएं या आपकी पार्टनर के अंदर आपने सेक्सुअल डिजायर लगातार कम होते हुए अनुभव किया होगा। लेकिन क्या आपने कभी इसके पीछे की वजह जानने की कोशिश की है? कई बार महिलाओं में सेक्सुअल डिजायर की कमी का सबसे बड़ा कारण उनकी शारीरिक समस्याएं या फिर लाइफस्टाइल डिसऑर्डर हो सकता है।

महिलाओं में ऐसी कई शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं जिसके कारण उनके हॉर्मोन्स अलग तरह से प्रतिक्रिया करने लगते हैं, जिस कारण महिलाओं में सेक्सुअल डिजायर कम होने लगती है। ऐसे में आपमें या आपकी पार्टनर में भी सेक्सुअल डिजायर की कमी महसूस हो रही है तो इसका कारण ये शारीरिक समस्याएं भी हो सकती है। जिसका आप तुरंत टेस्ट करवाएं और अपनी लाइफ को बेहतर बनाने की कोशिश करें।
1. डायबिटीज
महिलाओं में डायबिटीज भी ब्लड वेसल्स को प्रभावित कर सकती है। खासकर डायबिटीज न्यूरोपैथी की स्थिति आपके शरीर की नसों को बुरी तरह से नुकसान पहुंच सकती है। डायबिटीज के कारण महिलाओं के वेजाइनल वाल की ब्लड वेसल्स सख्त हो जाती हैं। ऐसे में वेजाइना ड्राई हो जाती है, जिसकी वजह से UTI, इन्फेक्शन का खतरा बना रहता है।
2. हाई ब्लड प्रेशर
हाई ब्लड प्रेशर जैसी शारीरिक समस्या के कारण बॉडी के कई पार्ट्स में ब्लड ट्रांसफर सह तरह से नहीं होता है। जिस कारण ब्लड वेसेल्स में बदलाव होने से महिलाओं के इंटिमेट बॉडी पार्ट्स में भी ब्लड सर्कुलेशन में बदलाव हो सकता है। इस वजह से उन्हे अपने पार्टनर के साथ इंटीमेट होने में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में महिलाएं अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने की कोशिश करें।
3. मेनोपॉज
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक मेनोपॉज के दौरान एस्ट्रोजेन के गिरते स्तर के कारण महिलाओं के सेक्सुअल फंक्शन में बदलाव देखने को मिलते हैं। डायबिटीज की तरह यह भी वेजाइनल प्लेजर को कम कर देती है और ड्राई बना देती है, जिसके कारण मेनोपॉज के दौरान महिलाएं आसानी से उत्तेजित नहीं होती और इंटीमेट पार्ट्स को छूने पर उन्हें किसी तरह का सेन्सेशन महसूस नहीं होता है।
4. स्ट्रेस
कई स्टडी के अनुसार सेक्सुअल डिजायर हमारे दिमाग से शुरू होती है और फिर इंटिमेट पार्ट्स तक पहुंचती है। न्यूरोट्रांसमीटर नाम का केमिकल ब्रेन सेल्स को सेक्स ऑर्गन्स तक ब्लड फ्लो करने के लिए मेसेज पहुंचाती है। लेकिन अगर महिलाएं डिप्रेशन, स्ट्रेस, एंजायटी का शिकार है तो यह केमिकल सही तरह से काम नहीं कर सकता है। ऐसे में महिलाएं सेक्सुअल डिजायर में कमी महसूस करनी लगती है। कई बार तो उनकी योन इच्छा पूरी तरह से खत्म हो सकती है।
5. मोटापा
किसी भी महिला में मोटापा हार्मोनल असंतुलन पैदा कर सकता है जो यौन इच्छा को प्रभावित करने का एक बड़ा कारण बन सकता है। मोटापा महिलाओं में आत्मसम्मान की कमी को भी बढ़ाती है जो महिलाओं को कम आकर्षक और सेक्स में कम दिलचस्पी महसूस करा सकता है।
नोट: यह ध्यान रखना बहुत महत्वपूर्ण है कि यौन इच्छा एक बड़ी समस्या है और इसे कई कारकों से प्रभावित किया जा सकता है। अगर आप यौन इच्छा में कमी का अनुभव कर रही हैं, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
