Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
Curd vs Butter Milk: सेहत के लिए दोनों में से क्या है ज्यादा फायदेमंद?
Which is better curd or butter milk : दही या छाछ ऐसी दो चीजें जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। दोनों में ही गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं और दोनों ही पाचन तंत्र के लिए अच्छे होते हैं।
दही और छाछ दोनों के अपने-अपने गुण हैं लेकिन इस मौसम में अपने स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए आपको किसे चुनना चाहिए? मगर आप अक्सर इस बात पर कंफ्यूज हो जाते हैं कि दही या छाछ दोनों में से किसका सेवन करना ज्यादा मदगगार है।

दही
दही को योगर्ट के नाम से भी जाना जाता है। इसमें दूध को जीवित बैक्टीरिया के साथ फर्मेंट करके बनाया जाता है। दही में मौजूद गुड प्रोबायोटिक्स शरीर की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को बढ़ाते हैं। जो आमतौर पर बारिश के मौसम से जुड़े संक्रमण को रोकने में मदद करते हैं। दही इंटेस्टाइन में गुड बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देता है जो डाइजेस्टिव डिसऑर्डर को दुरुस्त करता है। कब्ज और दस्त जैसे डाइजेस्टिव डिसऑर्डर को कम कर सकता है।
छाछ
दही को पानी के साथ मथ कर छाछ बनाया जाता है। छाछ पीने से शरीर में खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स मैंटेन रहते है और डिहाइड्रेशन को रोकने में मदद मिलती है। छाछ में मौजूद प्रोबायोटिक्स स्वस्थ पाचन को बढ़ावा देते हैं, अपच को कम करते हैं और एसिडिटी और सूजन से राहत देते हैं। ये हल्का और आसानी से पचने वाला ड्रिंक है, जो संवेदनशील पेट वाले लोगों के लिए उपयुक्त है।
किसमें है ज्यादा कैल्शियम?
छाछ में कैल्शियम, विटामिन बी12, जिंक, राइबोफ्लेविन और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह आपकी हड्डियों को स्वस्थ रखने के साथ ही कोलेस्ट्रोल को कम करने में मददगार है। छाछ कैंसर के जोखिम को कम करने और तनाव से लड़ने में मदद करता है।
पचने में कौन है ज्यादा आसान
छाछ पचने में बहुत आसान होती है, जबकि दही को पचाने में भारी होती है। आयुर्वेद की मानें तो दही सेहत के लिए बहुत अच्छा है, लेकिन दही के पूर्ण लाभ प्राप्त करने के लिए मजबूत पाचन होना बहुत जरूरी है। जबकि छाछ के साथ ऐसा नहीं है।
वजन घटाने में कौन करता है मदद
अगर आप वजन घटा रहे हैं तो छाछ का सेवन करें। दही की तुलना में छाछ में कैलोरी की मात्रा कम होती है। साथ ही यह पचने में भी हल्की होती है। दही का सेवन करने से शरीर में दुर्बलता कम होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications