Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
क्या पैडेड ब्रा रेग्युलर ब्रा से बेहतर होती हैं? जानिए दोनों के बीच का अंतर, पहनने के फायदे और नुकसान
मार्केट में ब्रा की ढ़ेरों वैरायटीज अवेलेबल हैं। पहले सिर्फ साइज के अनुसार ब्रा मिला करती थी, लेकिन अब डिमांड और ऑकेजन को देखते हुए ब्रालेट, स्पोटर्स ब्रा, स्ट्रेप लैस ब्रा और नर्सिंग ब्रा जैसे आपको विभिन्न तरह की ब्रा के ऑप्शन मिल जाएंगे।
ढ़ेरों वैरायटिज के बीच में लड़कियों के मन में ब्रा से जुड़े सवाल होते हैं कि उन्हें क्या पहनना चाहिए और क्या नहीं? खासकर पैडेड और नॉन-पैडेड ब्रा के मामले में।

इस सवाल का जवाब इस बात पर निर्भर करता है कि आप ब्रा में क्या ढूंढ रही हैं। आपके लिए जो काम करता है वह किसी और के लिए काम नहीं कर सकता है। आखिरकार, सभी शरीर अलग-अलग हैं। पैडेड ब्रा या नॉन पैडेड ब्रा की तुलना करना उचित नहीं है क्योंकि दोनों की अपनी विशेषताएं हैं जो महिलाओं की विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करती हैं। आइए जानते हैं या पैडेड और नॉन पैडेड ब्रा के बीच क्या बुनियादी अंतर हैं?
पैडिंग
एक फॉम को कप साइज के शेप में ब्रा के अंदर उभार के लिए लगाया जाता है। जबकि नॉन पैडेड ब्रा में ऐसा नहीं किया जाता है। पैडिंग निपल्स को दिखाने से बचा सकती है, चैफिंग की समस्या को कम करने के साथ ही, ये एक अतिरिक्त सपोर्ट लेयर का भी काम करती है।
शेप के मामले में
पैडेड ब्रा आपके स्तनों को एक उभार देने के साथ ही इसकी शेप को अट्रैक्टिव बनाने का काम करता है, जबकि नॉन-पैडेड ब्रा आपके ब्रेस्ट के नेचुरल शेप पर के अनुसार ही उभार को दिखा पाता है।
सपोर्ट के मामले में
पैडेड ब्रा की स्ट्रेप चौड़े होने के साथ ही इसमें एक अंडरवायर का इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए हैवी ब्रेस्ट को भी अच्छे से सर्पोट करने के साथ आसानी से कवर कर लेती हैं, जबकि नॉन पैडेड ब्रा फोमिंग लाइनिंग यानी अस्तर नहीं लगा होता है इस वजह से ये सर्पोट के मामले में इतने खास नहीं होती है।
विभिन्न स्तन आकारों की आवश्यकताओं के अनुसार
पैडेड ब्रा आमतौर पर छोटे स्तनों वाली महिलाओं को ध्यान में रखकर ईजाद की गई थी। हालांकि, ये हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाओं के बीच भी काफी लोकप्रिय हैं। नॉन-पैडेड ब्रा सभी प्रकार के ब्रेस्ट शेप के लिए सबसे उपयुक्त हैं, लेकिन ये पैडेड ब्रा के तरह सर्पोट के मामले में थोड़ी पीछे है।
कम्फर्ट के मामले में
कई महिलाएं फैशन को फॉलो करते हुए पैडेड ब्रा खरीद तो लेती हैं, लेकिन उन्हें कभी-कभार ही पहनना पसंद करती हैं। जैसे पार्टी-फंक्शन या ड्रेस के अनुसार। जबकि नॉन पैडेड ब्रा डेली रुटीन में पहनकर रखना बहुत ही सहज और आसान लगता है। कसावट के मामले में थोड़ा आराम रहता है।
पैडेड ब्रा सही है या नॉन पैडेड ब्रा की बहस में देखा जाए, तो कुछ खास निष्कर्ष नहीं निकलता है। अंत में, हम ये कह सकते हैं कि मायने रखता है कि आप एक ऐसी ब्रा का चयन करें, जो आपके ब्रेस्ट को ज्यादा से ज्यादा सर्पोट दे और आप उसे पहनकर कम्फर्टेबल फील कर सकें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
