Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
उबले, अंकुरित और भूने हुए, किस तरह के चने खाना है सेहत के लिए फायदेमंद?
Boiled, Roasted or sprouted Chana Which one is better: चना खाना सेहत के लिए काफी पोष्टिक माना जाता हैं। गांव से जुड़े लोग और एथलीट आज भी शरीर में एनर्जी के लिए चने को अपनी डाइट का हिस्सा जरुर बनाते हैं। लोग भी हर मौसम में बड़े शौक से चने का सेवन करते हैं।
चने में प्रोटीन, कार्ब्स, आयरन, फाइबर और फोलेट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। फिट और हेल्दी रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी काले चने खाने की सलाह देते हैं। यही वजह है कि अधिकतर लोग अकसर चने खाते हैं।
कुछ लोग चने भूनकर खाते हैं, तो कुछ स्प्राउट तो फिर उबालकर खाना पसंद करते हैं। ऐसे में अकसर लोगों मन में सवाल रहता है कि किस तरह के चने खाना अधिक फायदेमंद होते हैं?

चने खाने का सही तरीका
चने को किसी भी तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है। आप चने को भूनकर, अंकुरित करके या फिर उबालकर खा सकते हैं। लेकिन अलग-अलग तरीकों से चना खाने से अलग-अलग लाभ मिलते हैं। ऐसे में जानें किसे किस तरह से चने खाने चाहिए।
भुने हुए चने
अधिकतर लोग हुए भुने हुए खाना पसंद करते हैं। क्योंकि स्वाद में काफी अच्छे लगते हैं। अगर आपको सर्दी-जुकाम या कोई अन्य कफ विकार है, तो आप भुने हुए चने खा सकते हैं। डायबिटीज और थायराइड रोगियों के लिए भी भुने हुए चने अधिक फायदेमंद होते हैं। ओवरवेट होने पर भी आप भुने हुए चने खा सकते हैं। लेकिन जो लोग पतले हैं, उन्हें चने से परहेज करना चाहिए।

अंकुरित चने
अंकुरित चने में अधिक पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। अंकुरित चने खाने से आपको पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी कॉम्पलेक्स मिल सकता है। चने को अंकुरित करके खाने से प्रोटीन की मात्रा भी बढ़ जाती है। इससे आपकी मसल्स स्ट्रान्ग बनती हैं।अंकुरित चने को पचाने में थोड़ी दिक्कत आती है, इसलिए अगर आपको कोई दिक्कत होती है तो आपको अंकुरित चने खाने से बचना चाहिए। अंकुरित चने में आप प्याज, खीरा और टमाटर मिलाकर खा सकते हैं।

उबले हुए चने
उबले हुए चने खाने में स्वादिष्ट होते हैं, साथ ही पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। अगर आप उबले हुए चने खाना चाहते हैं, तो इसके लिए इन्हें घी में रोस्ट कर लें। रोस्टेड चने में नमक डालकर खाया जा सकता है। आप इनमें ऊपर से नींबू भी निचोड़ सकते हैं। इससे उबले हुए चने खाने से शरीर में इम्यूनिटी बढ़ेगी और आपको स्वाद भी पसंद आएगा।
चना किसे नहीं खाना चाहिए?
चना का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। खास लोगों को चना खाने से परहेज करना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार जो लोग काफी दुबले-पतले और कमजोर हैं, उन्हें भी काले चने खाने से बचना चाहिए। जिन लोगों को अकसर ही कब्ज रहती है, उन्हें काले चने से परहेज करना चाहिए। अगर आपकी स्किन ड्राई या रूखी रहती है, तो आपको भी चने नहीं खाने चाहिए। आप भी अपनी डाइट में चने शामिल कर सकते हैं, लेकिन अगर आपको कब्ज रहती है तो चने खाने से बचें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications