Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Delhi Air Pollution : दिल्ली के पॉल्यूशन में कौनसा मास्क है आपके लिए सही, एक्सपर्ट से जानें!
Delhi Air Pollution : दिल्ली में AQI 500 के आसपास पहुंच गया है। इस दमघोंटू हवा में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इस वक्त दिल्ली में अस्थमा या एलर्जी मरीज के लिए यह हवा जहर से कम नहीं है। दिल्ली के जहरीले पॉल्यूशन में बाहर निकलने से पहले सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट सुझाव दे रहे हैं इस प्रदूषण में बाहर निकलते हुए मास्क का इस्तेमाल जरुर करें।
दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण स्तर को देखते हुए सही मास्क का चुनाव करना बेहद जरूरी है। हवा में मौजूद पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे हानिकारक कण, धूल, धुआं और जहरीली गैसें आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। यहां जानिए कौन सा मास्क आपके लिए कारगर होगा:

एन95 मास्क (N95 Mask)
काम कैसे करता है: यह मास्क हवा में मौजूद 95% तक छोटे (0.3 माइक्रोन) हानिकारक कणों को फिल्टर करता है।
कब पहनें: प्रदूषण का स्तर गंभीर हो। पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर ज्यादा हो।
ध्यान दें: यह गैसों (जैसे CO2) को फिल्टर नहीं करता। वॉल्व वाला एन95 मास्क सांस लेने में आसान बनाता है, लेकिन यह दूसरे लोगों को सुरक्षित नहीं रखता (वायरल संक्रमण के मामले में)।
एन99 मास्क (N99 Mask)
काम कैसे करता है: एन95 की तुलना में यह 99% तक कणों को रोकने में सक्षम है।
कब पहनें: जब प्रदूषण का स्तर बेहद गंभीर हो।
ध्यान दें: यह एन95 मास्क से थोड़ा महंगा और सांस लेने में थोड़ा कठिन हो सकता है।
पी100 या एन100 मास्क (P100/N100 Mask)
काम कैसे करता है: यह मास्क सबसे प्रभावी है और 99.97% तक कणों को रोकता है।
कब पहनें: यदि आप बेहद प्रदूषित क्षेत्रों में हैं या लंबे समय तक बाहर रहना है।
ध्यान दें: यह भारी होता है और रोजमर्रा के उपयोग के लिए थोड़ा असुविधाजनक हो सकता है।
एक्टिवेटेड कार्बन मास्क (Activated Carbon Mask)
काम कैसे करता है: यह मास्क गैसों और दुर्गंध को भी फिल्टर करता है, जो एन95 मास्क नहीं कर पाता।
कब पहनें: यदि आपको वायु प्रदूषण के साथ-साथ गैसों और रसायनों से भी बचाव चाहिए।
ध्यान दें: यह मास्क छोटे कणों (पीएम 2.5) को एन95/एन99 की तरह प्रभावी ढंग से नहीं रोक सकता।
डिस्पोजेबल मास्क (Surgical Mask)
काम कैसे करता है: यह धूल और बड़े कणों को रोक सकता है लेकिन पीएम 2.5 और पीएम 10 से बचाने में प्रभावी नहीं है।
कब पहनें: हल्के प्रदूषण के दौरान या कुछ घंटों के लिए।
ध्यान दें: इसे बार-बार इस्तेमाल न करें।
मास्क चुनते किन बातों पर ध्यान दें
फिटिंग: मास्क चेहरे पर अच्छी तरह से फिट होना चाहिए, ताकि किनारों से हवा न निकल पाए।
फिल्ट्रेशन रेटिंग: मास्क पर एन95, एन99 जैसे लेबल देखें।
सांस लेने में सुविधा: सांस लेने में कठिनाई होने पर वॉल्व वाले मास्क का चयन करें (लेकिन वायरस के मामलों में बिना वॉल्व वाले मास्क बेहतर होते हैं)।
धोने या बदलने की सुविधा: मास्क की गाइडलाइन पढ़ें कि यह वॉशेबल है या डिस्पोजेबल।
कौनसा मास्क रहेगा बेस्ट?
दिल्ली के पॉल्यूशन के लिए एन95 या एन99 मास्क सबसे प्रभावी हैं। अगर आपको गैसों और गंध से बचना है, तो एक्टिवेटेड कार्बन मास्क का इस्तेमाल करें। मास्क पहनने के साथ-साथ घर में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें और बाहर जाने से पहले AQI (Air Quality Index) जरूर चेक करें।
बाहर निकलते हुए किन बातों का ध्यान रखें
दिल्ली की जहरीली हवा में बाहर निकलने से पहले सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, खासकर अगर आप खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखना चाहती हैं। डॉक्टर दीपक यदुवंशी के मुताबिक इन टिप्स को अपनाकर आप इस प्रदूषण के असर से खुद को बचा सकते हैं:
सुबह और शाम के समय कोहरे में जहरीली गैसें अधिक रहती हैं, इसलिए यदि संभव हो, तो दिन में बाहर निकलें।
- जब भी बाहर निकलें, एक अच्छा N95 मास्क जरूर पहनें। शुरुआत में आपको थोड़ा असहज लग सकता है, लेकिन जल्दी ही इसकी आदत हो जाएगी।
- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, दिन में कम से कम 3-4 लीटर। यह शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है।
- प्रदूषण से आंखों में जलन हो सकती है। बाहर से लौटने पर आंखों को ठंडे पानी से धोएं। त्वचा को साफ और मॉइस्चराइज रखें।
- अगर संभव हो तो एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें, ताकि घर की हवा साफ रखें।
- विटामिन C, विटामिन E, और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें। यह प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचाने में मददगार है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
