Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
गर्मियों में ये मसाले आपके सेहत को पहुंचा सकते हैं नुकसान, खाने में शामिल करने से करें अवॉइड
भारत में मसालों के बिना किसी भी किचन का स्वाद अधूरा ही रहता है। मसाले आपके भोजन में स्वाद और बनावट जोड़ते हैं जो आपके खाने के स्वाद को दोगुणा कर सकता है। इन मसालों से न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ता है बल्कि आपके सेहत के लिए भी काफी लाभकारी होता है। लेकिन क्या आपको पता है कुछ ऐसे भी मसाले हैं जिन्हें गर्मी में खाने से आपके सेहत पर गलत असर पड़ सकता है। तो ऐसे में आइए जानते हैं गर्मी के मौसम में आपको कौन से मसाले खाने स परहेज करना चाहिए और क्यों।

गर्मी में इन मसालों को खाने से बचें
1. अदरक
अदरक न केवल आपके खाने और चाय का स्वाद बढ़ाता है बल्कि आपके हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। लेकिन गर्मी के मौसम में ज्यादा अदरक खाने से आपकी सेहत को नुकसान भी हो सकता है। अदरक एक गर्म मसाला है जो शरीर के तापमान को बढ़ाने के लिए जाना जाता है, जिस कारण आपको बहुत ज्यादा पसीना भी निकल सकता है। ऐसे में जिन लोगों को डायबिटीज और ब्लीडिंग डिसऑर्डर है उन्हें गर्मियों में अदरक खाने से परहेज करना चाहिए।
2. लाल मिर्च
अक्सर हम अपने खाने के चटपटा बनाने और उसमें एक रंग जोड़ने के लिए लाल मिर्च पाउडर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन गर्मी के मौसम में लाल मिर्च आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। लाल मिर्च पाउडर आपके शरीर के तापमान को बढ़ाता है जिससे पेट और छाती में पसीना और जलन की समस्या हो सकती है। इसलिए, यह सलाह दी जाती है कि गर्मी के मौसम में ज्यादा लाल मिर्च खाने से बचना चाहिए।
3. लहसुन
भारत में लंबे समय से लहसुन इस्तेमाल खाना में किया जा रहा है। लेकिन गर्मी के दौरान इसका सेवन कम मात्रा में करना चाहिए, क्योंकि गर्मियों में इसका सेवन करने से आपके शरीर में गर्मी पैदा हो सकती है। इसके अलावा, इससे सांसों की बदबू, एसिड रिफ्लक्स का खतरा भी बढ़ सकता है।
4. दालचीनी
भारत के किचन की जान दालचीनी खाने के कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं। दालचीनी एक वार्मिंग मसाला है जो आपके शरीर के तापमान को बढ़ा सकता है, जिससे गर्मी के महीनों में आपको ज्यादा गर्मी का एहसास हो सकता है।
5. लौंग
लौंग भी एक गर्म मसाला है जो आपके शरीर में एक गर्माहट पैदा कर सकता है। ऐसे में गर्मी के मौसम में इसे खाने से आपको समस्या हो सकती है। इसलिए आप इस मसाले को भी अपने खाने में शामिल करने से बचें।
6. काली मिर्च
गर्मी के मौसम में काली मिर्च का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से हॉट फ्लैशेज हो सकता है। इसके साथ ही काली मिर्च कुछ दवाओं के प्रभाव को भी कम करने का काम करता है। ऐसे में गर्मी के मौसम में आप एक उचित मात्रा में काली मिर्च का सेवन करें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
