Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
किस विटामिन की कमी से नींद ज्यादा आती है? जानें इसकी कमी को पूरा करने के लिए क्या खाएं
Which Vitamin Deficiency Causes Excessive Sleepiness: क्या आपको भी हर समय नींद आती रहती है? क्या आप भी सुबह उठने के बाद फ्रेश फील नहीं करते हैं और दिनभर थका हुआ महसूस करते हैं? अगर हां, तो यह शरीर में किसी विटामिन की कमी का संकेत हो सकते हैं। जी हां, शरीर को एक्टिव और एनर्जेटिक बनाए रखने के लिए कुछ विटामिन्स की जरूरत होती है। शरीर में इन विटामिन्स की कमी होने पर व्यक्ति को दिनभर सुस्ती और थकान का अनुभव हो सकता है। इसके कारण न केवल दिनचर्या प्रभावित होती है, बल्कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में, जरूरी है कि इन विटामिन्स की पहचान करके इनकी कमी को दूर किया जाए। तो आइए जानते हैं कि किस विटामिन की कमी से ज्यादा नींद आती है (Kis Vitamin Ki Kami Se Neend Jyada Aati Hai)?
विटामिन बी12
शरीर में विटामिन बी12 की कमी से ज्यादा नींद आ सकती है। आपको बता दें कि विटामिन बी12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण होता है। रेड ब्लड सेल्स शरीर में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों के प्रवाह में मदद करते हैं। ऐसे में, शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने के कारण व्यक्ति को काफी ज्यादा नींद आने लगती है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में सोयाबीन, पनीर, बीन्स, मटर, मछली, चुकंदर जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं।

विटामिन-डी
शरीर में विटामिन-डी की कमी के कारण भी ज्यादा नींद आने की समस्या हो सकती है। आपको बता दें कि विटामिन-डी हमारी हड्डियों और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए बेहद जरूरी होता है। इसकी कमी से हड्डियों में दर्द, कमजोरी, थकान और मांसपेशियों में कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कई रिसर्च में यह पाया गया है कि विटामिन-डी की कमी से नींद से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं और व्यक्ति को ज्यादा नींद आने लगती है। इसकी कमी को दूर करने के लिए दूध, अंडे की जर्दी, मशरूम, फोर्टिफाइड फूड्स आदि का सेवन करें। इसके अलावा, रोजाना सुबह धूप में समय जरूर बताएं।
विटामिन-सी
अगर आपको ज्यादा नींद आती है, तो यह शरीर में विटामिन-सी की कमी होने के कारण हो सकता है। जी हां, शरीर में विटामिन-सी की कमी से भी अधिक नींद आती है। दरअसल, विटामिन-सी की कमी के कारण शरीर की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। साथ ही, यह ऊर्जा भी प्रभावित करता है, जिससे थकान और कमजोरी महसूस होती है। विटामिन-सी की कमी को पूरा करने के लिए आप खट्टे फल जैसे नींबू, संतरा, मौसमी आदि का सेवन कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
