Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
सफेद तिल या काले तिल, सेहत के लिए कौन सा है ज्यादा फायदेमंद? जानिए एक्सपर्ट से
Which Is Better Black Or White Sesame Seeds: ठंड के मौसम में अधिकतर लोग अपनी डाइट में गर्म तासीर वाली चीजों को शामिल करना पसंद करते हैं। इन्हीं में से एक चीज है तिल। जी हां, सर्दियों में अधिकतर लोग तिल का सेवन करते हैं। तिल के लड्डू हों या तिल की गजक,तिल का सेवन कई तरीकों से किया जाता है। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आपकी सेहत को भी दुरुस्त रखता है। दरअसल, तिल में विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, ओमेगा 6 फैटी एसिड, मैग्नीशियम, जिंक, फॉस्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ सेहत को और भी कई फायदे पहुंचाता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट करने लेकर हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। हालांकि, बाजार में दो तरह के तिल मिलते हैं - सफेद तिल और काले तिल। ऐसे में, ज्यादातर लोगों के मन में सवाल होता है कि इनमें से किस तिल का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है? आज इस लेख में हम आपको इसी सवाल का जवाब बताने वाले हैं। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कि सफेद तिल या काले तिल, दोनों में से किसका सेवन सेहत के लिए ज्यादा बेहतर हो सकता है -

सफेद तिल के फायदे
सफेद तिल का छिलका हटा दिया जाता है, इसलिए यह मुलायम और पचाने में थोड़ा ज्यादा आसान होता है। इसमें फाइबर, हेल्दी फैट, कॉपर, जिंक, सेलेनियम, मैग्नीशियम और लिग्निन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है। इसके अलावा, इसमें मौजूद फैटी एसिड और सेलेनियम थायराइड ग्रंथि के लिए बेहद उपयोगी होते हैं। साथ ही, यह ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मददगार होता है। सफेद तिल त्वचा की नमी और स्किन बैरियर को सुधारते हैं।
काले तिल के फायदे
काले तिल को बिना छिलका उतारे खाया जाता है। काले तिल सर्दियों में शरीर को गर्माहट और ताकत देते हैं। इसमें कैल्शियम, फाइबर, जिंक, मैग्नीशियम, फास्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें आयरन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। काले तिल एनीमिया और पीसीओएस से पीड़ित महिलाओं के लिए खासतौर पर अच्छा होते हैं। इसके अलावा, इसमें कॉपर मौजूद होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। काले तिल में विटामिन-ई और जिंक पाए जाते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ और बालों को मजबूत बनाते हैं। मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स की मौजूदगी के कारण दिल की सेहत के लिए भी काले तिल फायदेमंद होते हैं।
सफेद तिल या काले तिल, सेहत के लिए कौन सा ज्यादा बेहतर है?
सफेद तिल और काले तिल दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। दोनों ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। हालांकि, काले तिल का सेवन थोड़ा अधिक फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि फाइबर, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा ज्यादा होती है। यह ऊर्जा, इम्यूनिटी, दिल की सेहत, त्वचा और बालों के लिए खासतौर पर फायदेमंद है। वहीं, सफेद तिल भी हड्डियों, पाचन, दिल की सेहत और थायराइड के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आप अपनी सेहत की जरूरत के अनुसार दोनों में से किसी एक को चुन सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
