Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Cough Syrup: WHO ने भारत की इस कफ सिरप को बताया जहर, खांसी भागने के लिए ये हैं बेस्ट 5 देसी नुस्खे
Best 5 Natural Remedies for cough : भारत में बनने वाली नकली दवाओं और कफ सिरप को लेकर पिछले कुछ महीनों में लगातार सवाल उठते आए हैं, इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एक और भारतीय कफ सिरप को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस सिरप का सैंपल इराक से लिया गया था, जिसके बाद इसे लैब में टेस्टिंग के लिए भेजा गया।
अब बताया गया है कि भारत में बने इस कोल्ड आउट सिरप में डायथिलीन ग्लाइकॉल (0.25%) और एथिलीन ग्लाइकॉल (2.1%) की मात्रा ज्यादा पाई गई। जो सेहत के लिए काफी हानिकारक है।
WHO की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि एथिलीन ग्लाइकॉल और डायथिलीन ग्लाइकॉल दोनों के लिए 0.10% सीमा तय की गई है। इससे ज्यादा मात्रा होने से ये सेहत के लिए घातक साबित हो सकता है। इन दोनों का ज्यादा मात्रा में सेवन करना शरीर में जहर डालने जैसा हो सकता है।

खांसी होने पर आपको अपने मन से कोई भी सिरप नहीं पीना चाहिए आपको हमेशा डॉक्टर की सलाह पर ही सिरप या दवा लेनी चाहिए। इसके अलावा दादी-नानी के घरेलू नुस्खों से भी आप खांसी से निजात पा सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं ऐसी ही कुछ देसी मगर असरदायक नुस्खें।
अदरक और शहद चाट लें
अदरक का 1 चम्मच रस में 1 चम्मच शहद मिलाकर पीने से खांसी दूर हो जाती है। सुबह शाम इस मिश्रण को बनाकर पीएं।
गर्म पानी से करें गरारे
एक गिलास गरम पानी में आधा चम्मच नमक मिलाएं। इस मिश्रण से दिन में कई बार गरारे करें। इससे खांसी, बुखार और गले की खराश आदि से राहत मिल सकती है।
हल्दी और काली मिर्च का काढ़ा
एक कप पानी में एक चम्मच हल्दी पाउडर और एक चम्मच काली मिर्च पाउडर मिलाकर उबाल लें। आप चाहें तो स्वाद के लिए इसमें दालचीनी भी मिला सकते हैं। अब इस मिश्रण में एक चम्मच शहद मिला लें और नियमित तौर पर सेवन करें। जल्द ही राहत मिलेगी।
हल्दी वाला दूध
एक गिलास गरम दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं। इस मिश्रण को सोने से पहले पीने से खांसी में आराम मिल सकता है। इससे सर्दी और फ्लू के लक्षणों को भी कम करने में मदद मिलती है।
नींबू में शहद मिलाकर पीएं
दो बड़े चम्मच नींबू के रस में एक बड़ा चम्मच शहद मिलाकर एक मिश्रण बनाएं और खांसी से राहत पाने के लिए इसका दिन में कई बार सेवन करें।
डिस्क्लेमर: ये सिर्फ परंपरागत मान्यताओं पर आधारित घरेलू नुस्खे हैं। आजमाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
