Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Bird Flu से मेक्सिको में हुई दुनिया के पहले इंसान की मौत, WHO ने की पुष्टि, ये है इसके लक्षण
World's First Human Death From H5N1 Bird Flu : दुनियाभर में बर्ड फ्लू का खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रोज इसे लेकर कोई न कोई जानकारी सामने आती रहती है। बर्ड फ्लू को लेकर खतरा टलने की जगह बढ़ता ही जा रहा है। अब मैक्सिको से इसे लेकर एक खतरनाक जानकारी सामने आई है कि बर्ड फ्लू से संक्रमित होने पर एक 59 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। बुधवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने H5N1 वायरस से पहले इंसानी मौत की पुष्टि की है।
WHO ने चेतावनी दी है कि यह वायरस दुनिया भर में विकराल के रूप ले सकता है और आने वाले समय में यह कई लोगों को संक्रमित महामारी बन सकता है।

मेक्सिको का पहला मामला
WHO के मुताबिक, मेक्सिको के पोल्ट्री फॉर्म में इंफ्लूएंजा एवियन (H5N2) वायरस होने की जानकारी मिली। हालांकि, मृतक व्यक्ति के संक्रमित होने का अभी तक कोई स्त्रोत नहीं मिला है। यह मेक्सिको में किसी व्यक्ति में वायरस से संक्रमित का पहला मामला सामने आया है। WHO के मुताबिक, पोल्ट्री क्षेत्र के संपर्क में रहने वाले सामान्य आबादी के लिए बर्ड फ्लू का खतरा कम है।
3 हफ्ते से था बीमार
मेक्सिको के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस मृतक पीड़ित के पोल्ट्री फॉर्म में या जानवरों के संपर्क में आने जैसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। यह व्यक्ति क्रॉनिक किडनी और टाइप-2 मधुमेह से पीड़ित था। वह पहले से 3 सप्ताह से बिस्तर पर था। बाद में उसकी मौत हो गई और इस व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों की जांच करने पर भी रिपोर्ट निगेटिव आई है। आइए जानते हैं इस खतरनाक बीमारी के लक्षण-
बर्ड फ्लू के लक्षण (Bird Flu Symptoms)
- हल्के फ्लू जैसे लक्षण
- आंखों का लाल होना
- बुखार (तापमान 100ºF से अधिक)
- बुखार जैसा महसूस होना
- खांसी
- गले में खराश या सूजन
- नाक बहना या बंद होना
- मांसपेशियों या शरीर में दर्द
- सिरदर्द
- थकान
- सांस लेने में कठिनाई
- उल्टी
- डायरिया
- मांसपेशियों में दर्द
बर्ड फ्लू से बचाव कैसे करें? (How To Prevent Bird Flu)
- जंगली पक्षियों के संपर्क में आने से बचें।
- साफ-सफाई का ध्यान रखें।
- अपने हाथों को साबुन और पानी से अच्छे से धोएं।
- संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाए रखे।
- लक्षण नजर आने पर आइसोलेटेड हो जाएं।
- भोजन बनाने से वाले बर्तनों को अच्छी तरह धोएं।
- अधपका मांस खाने से बचे।
- भोजन को सही तरह से पकाएं।
- बाहर निकलते वक्त मास्क जरूर पहनें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications