Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
Amarnath Yatra 2026: सावधान! ये 5 लोग नहीं कर सकते अमरनाथ यात्रा, कहीं आप भी तो शामिल नहीं?
Who Is Not Allowed For Amarnath Yatra 2026: भगवान भोलेनाथ के भक्त पूरे साल अमरनाथ यात्रा का इंतजार करते हैं और जैसे ही रजिस्ट्रेशन शुरू होता है लग जाते हैं प्रक्रिया पूरी करने में। इस साल 3 जुलाई 2026 से शुरू होने वाली इस पावन यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। लेकिन, इससे पहले कि आप अपना झोला उठाएं और 'बम-बम भोले' के जयकारे लगाएं, यह जान लेना बेहद जरूरी है कि इस दुर्गम यात्रा पर जाने की अनुमति सबको नहीं है। जी हां, आपने सही पढ़ा, अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए हर किसी को सरकार की ओर से आज्ञा नहीं होती है। अत्यधिक ऊंचाई, ऑक्सीजन की कमी और लगभग 14,000 फीट की चढ़ाई को देखते हुए श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) ने कुछ सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सुरक्षा कारणों से 5 खास श्रेणियों के लोगों को इस यात्रा के लिए 'अनफिट' घोषित किया गया है। अगर आप इन नियमों को नजरअंदाज करते हैं, तो आपको रास्ते से ही वापस भेजा जा सकता है। आइए जानते हैं कौन हैं वे लोग जिन्हें इस बार यात्रा की अनुमति नहीं मिलेगी और इसके पीछे के मुख्य कारण क्या हैं।

1. 13 वर्ष से कम आयु के बच्चे
श्राइन बोर्ड के नियमों के अनुसार, 13 साल से कम उम्र के बच्चों को यात्रा के लिए पंजीकरण (Registration) की अनुमति नहीं है। पहाड़ी रास्तों की कठिन चढ़ाई और ऑक्सीजन की कमी बच्चों के स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरी हो सकती है।
2. 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग
यात्रा के दौरान शारीरिक सहनशक्ति की बहुत आवश्यकता होती है। बढ़ती उम्र में हृदय और फेफड़ों पर दबाव बढ़ने के खतरे को देखते हुए 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को यात्रा के योग्य नहीं माना जाता है।
3. 6 सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिलाएं
गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। बोर्ड के निर्देशों के अनुसार, वैसी महिलाएं जो 6 सप्ताह या उससे अधिक समय से गर्भवती हैं, वे इस कठिन यात्रा पर नहीं जा सकती हैं। ऊंचाई पर दबाव और गिरने के जोखिम के कारण यह प्रतिबंध लगाया गया है।
4. गंभीर बीमारियों से ग्रस्त व्यक्ति
अमरनाथ यात्रा के लिए अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (CHC) जरूरी है। यदि कोई व्यक्ति निम्नलिखित समस्याओं से जूझ रहा है, तो उसे अनुमति नहीं मिलती:
हृदय रोग: जिन्हें पहले हार्ट अटैक आ चुका हो या दिल की बीमारी हो।
फेफड़ों की बीमारी: अस्थमा (Asthma) या सांस फूलने की गंभीर समस्या।
उच्च रक्तचाप: गंभीर रूप से अनियंत्रित ब्लड प्रेशर।
मिर्गी (Epilepsy) या गंभीर मानसिक रोग।
5. बिना वैध मेडिकल सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन वाले लोग
जिन लोगों के पास श्राइन बोर्ड द्वारा अधिकृत डॉक्टर से जारी किया गया अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (Compulsory Health Certificate) नहीं है, उन्हें यात्रा की अनुमति नहीं दी जाती। साथ ही, बिना अग्रिम पंजीकरण (Advance Registration) और RFID कार्ड के किसी भी श्रद्धालु को आधार शिविर (पहलगाम या बालटाल) से आगे बढ़ने नहीं दिया जाता।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
