Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
कहीं आप असली समझ डायबिटीज की नकली दवा नहीं खा रहें! WHO ने जारी किया अलर्ट
WHO issues global alert on fake copies of diabetes drug : दुनियाभर में डायबिटीज को कंट्रोल करने और वेट लॉस के लिए ओजेम्पिक (सेमाग्लूटाइड) ड्रग्स का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया जाता है। अब इस दवा को लेकर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने अलर्ट जारी किया गया है। डब्ल्यूएचओ ने लोगों को नकली ओजेम्पिक दवाओं से बचने की सलाह दी है।
WHO की रिपोर्ट में कहा गया है कि डायबिटीज और वेट लॉस को कंट्रोल करने वाली सेमाग्लूटाइड ड्रग को कॉपी कर कई देश नकली सेमाग्लूटाइड्स की दवाएं बेच रहे हैं, जो लोगों की सेहत के लिए घातक साबित हो सकती है।

पिछले साल अक्टूबर में ब्राजील, यूनाइटेड किंगडम और आयरलैंड में इस दवा की डुप्लीकेट दवाईयों का स्टोक मिला था। नकली दवाएं मिली थीं। WHO ग्लोबल सर्विलांस एंड मॉनिटरिंग सिस्टम 2022 से सभी क्षेत्रों में नकली सेमाग्लूटाइड प्रोडक्ट्स की बढ़ती रिपोर्ट को देखने के बाद अलर्ट जारी किया है।
WHO ने हेल्थ प्रोफेशनल्स, अथॉरिटीज और लोगों को इन नकली दवाओं के बारे में सचेत रहने की सलाह दी है। इन नकली दवाओं के सेवन से स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है। अगर इन दवाओं में जरूरी ड्रग्स नहीं है, तो ये दवाएं ब्लड शुगर को अनियंत्रित कर बिगाड़ सकता है। जिस वजह से डायबिटीज के मरीजों को कई तरह के हेल्थ इश्यूज हो सकते हैं। वेटलॉस के लिए नकली दवाएं लेने से भी गंभीर खतरे पैदा हो सकते हैं। गंभीर मामलों में ये दवाएं जानलेवा साबित हो सकती हैं।
नकली दवा का सेवन करने से ऐसे बचें
WHO ने लोगों को नकली दवाओं और उनके खतरनाक असर से खुद को बचाने के लिए सलाह देते हुए कहा है कि ये दवाईयां क्वालिफाइड डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही दवाएं खरीदनी चाहिए।
- दवा हमेशा सही मेडिकल स्टोर से खरीदनी चाहिए। - सोशल मीडिया और ऑनलाइन दवाएं खरीदने से बचना चाहिए।
- दवा खरीदते हुए पैकेजिंग और एक्सपायरी डेट की जांच करनी चाहिए।
- दवाओं का सेवन डॉक्टर द्वारा बताए गए तरीकों से करना चाहिए। - अगर दवा नकली लगे, तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
