Latest Updates
-
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल
अगर आप भी हैं इन 5 बीमारियों के शिकार, तो आज ही छोड़ दें अदरक का सेवन वरना भुगतना होगा भारी अंजाम
Adrak ke Nuksan: भारतीय रसोई में अदरक के बिना चाय का स्वाद अधूरा माना जाता है और सब्जियों में इसका तड़का स्वाद को दोगुना कर देता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इसे सेहत के लिए वरदान बनाते हैं। लेकिन सिक्के का दूसरा पहलू यह है कि अदरक की तासीर बेहद गर्म होती है और यह खून को पतला करने का काम करती है। चिकित्सा विज्ञान के अनुसार, अदरक का अधिक सेवन या कुछ विशेष शारीरिक स्थितियों में इसका इस्तेमाल सेहत पर भारी पड़ सकता है।
जहां सामान्य लोगों के लिए यह इम्यूनिटी बढ़ाती है, वहीं कुछ बीमारियों के मरीजों के लिए यह आंतरिक रक्तस्राव (Internal Bleeding) और दवाओं के रिएक्शन का कारण बन सकती है। अगर आप भी अदरक वाली चाय या काढ़े के शौकीन हैं, तो यह जानना आपके लिए बहुत जरूरी है कि किन 5 स्थितियों में अदरक का सेवन पूरी तरह वर्जित है। आइए जानते हैं किन लोगों को आज ही अपनी डाइट से अदरक को 'आउट' कर देना चाहिए।

1. ब्लीडिंग डिसऑर्डर वाले मरीज
अदरक में 'सैलिसिलेट्स' होता है जो खून को पतला करता है। यदि आपको हीमोफीलिया या नाक से खून आने जैसी समस्या है, तो अदरक का सेवन ब्लीडिंग को बढ़ा सकता है और दवाओं के असर को खत्म कर सकता है।
2. गर्भावस्था (Pregnancy) में सावधानी
गर्भावस्था के शुरुआती महीनों में मॉर्निंग सिकनेस के लिए अदरक अच्छी है, लेकिन अंतिम तिमाही (Last Trimester) में इसका सेवन खतरनाक हो सकता है। इसकी गर्म तासीर और 'स्टिमुलेंट' गुण प्री-मैच्योर लेबर या ब्लीडिंग का जोखिम बढ़ा सकते हैं।
3. वजन बढ़ाने की कोशिश कर रहे लोग
अदरक वजन घटाने वालों के लिए वरदान है क्योंकि यह फैट बर्न करती है और मेटाबॉलिज्म को तेज करती है। लेकिन अगर आप पहले से ही दुबले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो अदरक आपकी भूख को कम कर वजन और भी घटा सकती है।
4. गॉलब्लैडर (पित्त की थैली) की पथरी
यदि आपको पित्त की थैली में पथरी है, तो अदरक का सेवन 'बाइल जूस' के उत्पादन को बढ़ा देता है। इससे पथरी का मार्ग अवरुद्ध हो सकता है और पेट में अचानक तेज दर्द की समस्या पैदा हो सकती है।
5. हाई बीपी और डायबिटीज की दवाओं पर निर्भर लोग
जो लोग ब्लड प्रेशर या शुगर की नियमित दवाइयां ले रहे हैं, उनके लिए अदरक 'ड्रग इंटरेक्शन' पैदा कर सकती है। अदरक शुगर लेवल को अचानक बहुत कम (Hypoglycemia) कर सकती है, जिससे चक्कर आना या बेहोशी जैसी स्थिति बन सकती है।
एक दिन में कितना अदरक का सेवन किया जाए
अब सवाल ये उठता है कि एक स्वस्थ व्यक्ति को एक दिन में कितनी मात्रा में अदरकका सेवन करना चाहिए। एक्सपर्ट की मानें तो एक हेल्दी व्यक्ति को एक दिन में 4 ग्राम से अधिक अदरक का सेवन नहीं करना चाहिए। यदि आप ऊपर बताई गई किसी भी समस्या से जूझ रहे हैं, तो अदरक को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
