Latest Updates
-
गणेश विसर्जन 2026: तीसरे से 11वें दिन तक कब करें बप्पा का विसर्जन? जानें हर दिन की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि -
Balram Jayanti 2026: बलराम जयंती आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि -
Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा
गर्मियों में इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं पीनी चाहिए छाछ, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान
Side Effects Of Buttermilk: छाछ हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। खासतौर पर गर्मियों में इसका सेवन बहुत लाभकारी होता है। इसे पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और लू से भी बचाव होता है। साथ ही, यह शरीर हाइड्रेट और ठंडा भी रखता है। छाछ में प्रोबायोटिक्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। लेकिन इतने फायदों के बावजूद कुछ लोगों को छाछ पीने से बचना चाहिए। जी हां, कुछ लोगों के लिए छाछ का सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है। कुछ बीमारियों में इसका सेवन रोगी के लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटिशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कि किन लोगों को छाछ का सेवन नहीं करना चाहिए?

जोड़ों में दर्द या गठिया के मरीज
जिन लोगों को जोड़ों में दर्द या गठिया की समस्या हैं, उन्हें छाछ का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, दही और छाछ जैसी ठंडी और खट्टी चीजों का सेवन करने से वात बढ़ती है। इसके कारण जोड़ों में दर्द और अकड़न की समस्या और अधिक बढ़ सकती है।
लैक्टोज इन्टॉलरेंस वाले लोग
जिन लोगों को लैक्टोज इन्टॉलरेंस की समस्या है, उन्हें छाछ का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, ऐसे लोगों में दूध और दूध से बनी चीजें पच नहीं पाते। ऐसे में, छाछ का सेवन करने से उन्हें पेट में दर्द, उल्टी, डायरिया और सूजन की समस्या हो सकती है।
सर्दी-जुकाम से परेशान लोग
अगर आप सर्दी-जुकाम की समस्या से परेशान हैं, तो आपको छाछ का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, इसकी तासीर ठंडी होती है। ऐसे में, इसका सेवन करने से सर्दी-जुकाम और खांसी की परेशानी बढ़ सकती है।
किडनी के मरीज
जिन लोगों को किडनी से जुड़ी कोई समस्या है, उन्हें भी छाछ का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, इसमें सोडियम की मात्रा अधिक होती है, जो किडनी के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकती है। ऐसे में, आप किडनी से जुड़ी किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो छाछ का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
दिल के रोगी
दिल के मरीजों को भी छाछ का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसमें सैचुरेटेड फैट अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का कारण बन सकता है। ऐसे में, जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल लेवल पहले से ही ज्यादा है, उन्हें छाछ कर सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
