Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
सर्दियों में ये लोग न पिएं ज्यादा अदरक वाली चाय, वरना झेलना पड़ सकता है ये नुकसान
वैसे तो सर्दियों में अदरक की चाय पीने के कई फायदे होते हैं, लेकिन कुछ लोगों को इसे पीने से बचना चाहिए, यदि आप इनमें से किसी भी स्थिति से ग्रस्त हैं, तो अदरक वाली चाय का सेवन करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना सबसे अच्छा रहेगा। अदरक की तासीर गर्म होती है। कोशिश करें कि आप दिनभर में दो कप से ज्यादा चाय न पिएं। इससे लंग्स और आंतों को नुकसान हो सकता है।
अदरक की चाय का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

पित्त दोष या पेट में जलन की समस्या
अदरक गर्म तासीर वाला होता है, जो पित्त को बढ़ा सकता है। जिन लोगों को एसिडिटी, पेट में जलन, या अल्सर की समस्या हो, उन्हें अदरक वाली चाय से परहेज करना चाहिए।
ब्लीडिंग डिसऑर्डर (रक्तस्राव विकार)
अदरक खून को पतला करने का काम करता है। जिन लोगों को रक्तस्राव की समस्या हो या वे रक्त पतला करने वाली दवाएं ले रहे हों, उन्हें अदरक वाली चाय से बचना चाहिए।
गर्भावस्था के दौरान अधिक मात्रा में
गर्भवती महिलाओं के लिए अदरक की थोड़ी मात्रा सुरक्षित हो सकती है, लेकिन अधिक मात्रा में अदरक वाली चाय पीना गर्भाशय संकुचन या अन्य समस्याएं पैदा कर सकता है।
डायबिटीज के मरीज
अदरक का अधिक सेवन रक्त शर्करा के स्तर को प्रभावित कर सकता है। यदि आप डायबिटीज की दवाएं ले रहे हैं, तो अदरक वाली चाय का सेवन डॉक्टर की सलाह से करें।
लो ब्लड प्रेशर (निम्न रक्तचाप)
अदरक ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है। जिन लोगों को पहले से ही निम्न रक्तचाप की समस्या है, उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए।
गॉल ब्लैडर की समस्या
अदरक पित्त उत्पादन को बढ़ा सकता है, जिससे गॉल ब्लैडर से संबंधित समस्याएं, जैसे कि पथरी, बढ़ सकती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
