Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
इन 4 लोगों को नहीं पीना चाहिए हल्दी वाला दूध? कर सकती हैं ये नुकसान
हल्दी वाला दूध, जिसे आयुर्वेद में गोल्डन मिल्क भी कहा जाता है, सदियों से सर्दी-जुकाम और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। हालांकि, यह सभी के लिए फायदेमंद नहीं होता।
कुछ विशेष परिस्थितियों में हल्दी वाला दूध नुकसान पहुंचा सकता है। जैसे, यदि किसी को पित्त संबंधी समस्याएं हों, पाचन तंत्र कमजोर हो, किडनी स्टोन का खतरा हो, या गर्भावस्था के दौरान कुछ विशेष स्वास्थ्य स्थितियां हों, तो इसे पीने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। हल्दी वाला दूध पीने के कई फायदे हैं, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।'

आयरन की कमी
हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन तत्व आयरन के अवशोषण को कम कर देता है। इससे खासकर उन लोगों को समस्या हो सकती है जो आयरन की कमी से पीड़ित होते हैं या जिन्हें नियमित रूप से हल्दी वाला दूध अधिक मात्रा में पीने की आदत होती है। आयरन की कमी से एनीमिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जिससे शरीर में थकावट, कमजोरी और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए, आयरन की कमी से बचने के लिए हल्दी वाला दूध सीमित मात्रा में ही पीना चाहिए।
प्रेग्नेंसी में न पिएं
प्रेग्नेंसी के दौरान हल्दी वाला दूध पीने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन तत्व गर्भाशय को सिकोड़ सकता है, जिससे गर्भवती महिलाओं को पेट में दर्द और ऐंठन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, हल्दी से ब्लीडिंग का खतरा भी बढ़ सकता है, जो गर्भवती महिला और बच्चे के लिए जोखिमपूर्ण हो सकता है। इसलिए, गर्भावस्था के दौरान हल्दी वाला दूध पीने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। डॉक्टर आपकी सेहत और प्रेग्नेंसी की स्थिति के अनुसार सही मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
लिवर की बीमारी
हल्दी वाला दूध सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन यदि आपको लिवर की बीमारी है, तो इसे पीने से बचना चाहिए। हल्दी में एक ऐसा तत्व होता है, जो लीवर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए, अगर आपको लिवर संबंधित समस्याएं हैं, तो हल्दी वाला दूध आपके लिए हानिकारक हो सकता है।
पाचन में हो सकती है तकलीफ
हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन पेट की परत को उत्तेजित कर सकता है। इसका अधिक सेवन पेट दर्द, दस्त या उल्टी जैसी समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। इसलिए, हल्दी वाले दूध का सेवन सीमित मात्रा में करें और अगर पाचन संबंधित समस्याएं हों तो डॉक्टर से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
