Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
इन 5 लोगों को भूलकर नहीं खाना चाहिए केला, सेहत को हो सकता है भयंकर नुकसान
Side Effects Of Banana: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के फलों का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। ऐसा ही एक फल है केला, जो हमारे शरीर को भरपूर पोषण प्रदान करता है। केला सबसे अधिक खाए जाने वाले फलों में से एक है। यह न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। केले में विटामिन-बी6, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केला सभी के लिए फायदेमंद नहीं होता है। जी हां, कुछ लोगों के लिए केले का सेवन नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। कुछ बीमारियों में इसका सेवन करने से रोगी की मौजूदा स्थिति बिगड़ भी सकती है। तो, आइए, डाइट्रीफिट की डायटिशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं किन लोगों को नहीं खाना चाहिए केला?

मोटापा
मोटापे से ग्रस्त लोगों को केले का अधिक मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, इसमें कार्बोहाइड्रेट और शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो आपके वजन को तेजी से बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से बचें।
किडनी के मरीज
किडनी के मरीजों को केले का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, इसमें पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जो क्रोनिक किडनी डिजीज के रोगियों के लिए हानिकारक हो सकती है। ऐसे में, आप किडनी से जुड़ी किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो केले का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
सर्दी-जुकाम की समस्या
अगर आप सर्दी-जुकाम की समस्या से परेशान हैं, तो केले का सेवन न करें। दरअसल, इसकी तासीर ठंडी होती है, जिससे सर्दी-जुकाम और खांसी की परेशानी बढ़ सकती है। साथ ही, यह कफ को भी बढ़ाता है, जिससे सांस लेने में दिक्कत या अस्थमा बढ़ सकता है।
डायबिटीज के मरीज
डायबिटीज के मरीजों को भी केले का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसमें प्राकृतिक शुगर की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में, इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से आपका ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है। अगर आपको शुगर है, तो केले का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
एलर्जी की समस्या
कुछ लोगों को केले का सेवन करने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसके कारण उन्हें त्वचा पर खुजली, रैशेज, सूजन और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, जिन लोगों को केले से एलर्जी है, उन्हें इसका सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications