Latest Updates
-
Who Is Divyanka Sirohi: कौन हैं एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही? जिनका 30 साल की उम्र में हार्ट अटैक से हुआ निधन -
Kedarnath Yatra 2026: केदारनाथ यात्रा आज से शुरू, रजिस्ट्रेशन से हेलीकॉप्टर बुकिंग तक जानें सभी जरूरी नियम -
बालों की ग्रोथ के लिए इस तरह करें केले के छिलके का इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में घुटनों तक लंबे हो सकते हैं बाल -
दीपिका कक्कड़ की MRI रिपोर्ट में मिले 2 नए सिस्ट, अब होगी इम्यूनोथेरेपी, जानें क्या है ये ट्रीटमेंट -
World Earth Day 2026 Quotes: धरती हमारी, जिम्मेदारी हमारी...पृथ्वी दिवस पर ये संदेश भेजकर फैलाएं जागरूकता -
वादियों में अब सन्नाटा है...Pahalgam हमले की पहली बरसी इन शायरियों और संदेशों से दें शहीदों को श्रद्धांजलि -
Ganga Saptami 2026 Date: 22 या 23 अप्रैल, गंगा सप्तमी कब है? जानें सही तारीख, महत्व और पूजा विधि -
Aaj Ka Rashifal 22 April 2026: बुध का नक्षत्र परिवर्तन इन 5 राशियों के लिए शुभ, जानें आज का भाग्यफल -
गर्मियों में पेट की जलन से हैं परेशान? ये योगसान एसिडिटी से तुरंत दिलाएंगे राहत -
Heatwave Alert: अगले 5 दिनों तक इन शहरों में चलेगी भीषण लू, 44°C तक पहुंचेगा पारा, IMD ने जारी की एडवाइजरी
वर्जिन बनने के लिए ये मॉडल 16 लाख रुपये देकर कराएगी हाइमेनोप्लास्टी, क्या है ये सर्जरी और इसके नुकसान?
What is Hymenoplasty Surgery: ब्राजील की 23 वर्षीय मॉडल और इंफ्लुएंसर जैम प्रेस इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल इस मॉडल ने अपनी वर्जिनिटी को वापस पाने के लिए हाइमेनोप्लास्टी करवाने का फैसला किया है। इसे वर्जिनिटी रेस्टोरेशन सर्जरी भी कहा जाता है।
ब्राजीलियन मॉडल ने बताया कि यह सर्जरी महंगी और जोखिम भरी है, लेकिन इसके लिए वह 19 हजार डॉलर (16 लाख रुपए) खर्च करने को तैयार हैं। जैम का कहना है कि यह सर्जरी उनके पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में एक नई शुरुआत होगी। उनके इस फैसले के बाद सोशल मीडिया में लोग उन्हें खूब ट्रोल भी कर रहे हैं। जिस पर मॉडल का कहना है कि यह निजी विषय है और हर कोई इसे नहीं समझ पाएगा। उन्होंने इस फैसले को सम्मान देने की अपील की है, बजाय इसके कि इसे जजमेंटल नजरिए से देखा जाए।

हाइमेनोप्लास्टी क्या है?
वर्जिन लड़कियों में एक मेंबरेन (झिल्ली) होती है जिसे हाइमन कहा जाता है। यह झिल्ली कई बार सेक्स के दौरान डैमेज हो जाती है, लेकिन साइकिलिंग, स्पोर्ट्स या अन्य शारीरिक गतिविधियों से भी टूट सकती है।
इस प्रक्रिया के तहत हाइमन को सर्जिकल टांकों से रिपेयर किया जाता है, जिससे प्रतीकात्मक रूप से "वर्जिनिटी" वापस पाई जा सकती है।
डॉक्टर ने दी चेतावनी
मॉडल के इस फैसले के बाद मेडिसिनल क्लिनिक के सीईओ डॉक्टर हाना सालुसोलिया ने बताया कि हाइमेनोप्लास्टी एक कॉस्मेटिक सर्जरी है, जिसमें हाइमन को सर्जरी के जरिए टांके से जोड़ा जाता है। हालांकि, इससे वर्जिनिटी सच में वापस नहीं आती, यह केवल प्रतीकात्मक है। यह सर्जरी न केवल महंगी है बल्कि जोखिम भरी भी हो सकती है। इसके साइड इफेक्ट्स में इंफेक्शन, निशान पड़ने और ब्लीडिंग का खतरा शामिल है।
सर्जरी के बाद इन बातों का रखें ध्यान
हाइमेनोप्लास्टी के बाद कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है ताकि सर्जरी सफल रहे और कोई संक्रमण या समस्या न हो:
- सर्जरी के बाद क्षेत्र को साफ और सूखा रखें। डॉक्टर द्वारा दी गई एंटीबायोटिक्स का पालन करें।
- शारीरिक गतिविधियां, खासकर सेक्स, कम से कम 6 सप्ताह तक नहीं करनी चाहिए।
- ढीले और सूती कपड़े पहने।
- घाव को पानी से बचाएं और नहाते समय ध्यान रखें।
- नियमित चेकअप के लिए डॉक्टर के पास जाएं।
- यदि दर्द या सूजन ज्यादा हो तो डॉक्टर से संपर्क करें।
इन सभी सावधानियों का पालन करने से सर्जरी का असर सकारात्मक होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











