Summer Pet Care: गर्मियों में तापमान के बढ़ने के साथ क्‍यों खूंखार हो जाते हैं कुत्ते, ये हैं वजह

Why Are Dog Attacks More in Summer : भीषण गर्मी के चलते इंसान ही नहीं जानवर भी परेशान हो जाते हैं। बढ़ते तापमान के वजह से कुत्ते और बंदर जैसे जानवर आक्रामक जाते हैं। इस वजह से गर्मियों में अक्‍सर कुत्ते काटने के मामले ज्‍यादा सुनने को म‍िलते हैं।

एक्‍सपर्ट का भी कहना है क‍ि भीषण गर्मी के दौरान जानवर आक्रामक हो जाते हैं, इसलिए इस समय सभी को कुत्तो और बंदरों जैसे रेबीज फैलाने वाले जानवरों से ज्‍यादा सावधानी बरतने की जरूरत हैं। जानें ऐसा क्‍यों होता है?

Why Are Dog Attacks More in summer

यह है असल वजह?

इंसानों की तरह ही मौसम में बदलाव कुत्तों के व्यवहार को भी प्रभावित करता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक ठंड के समय अधिकांश कुत्ते उदास रहते हैं, वहीं गर्मी के दौरान आक्रामक हो जाते हैं। एक रिसर्च में पाया गया है कि गर्मी के दिनों में कुत्ते ज्यादा ह‍िंसक हो जाते हैं।

रिसर्च में यह बात सामने आई थी क‍ि इंसानों के मुकाबले कुत्तों को गर्मी ज्‍यादा लगती है। दरअसल ज्‍यादा गर्मी की वजह से कुत्तों का थर्मोरेग्यूलेशन (शरीर बाहरी तापमान के बावजूद एक निश्चित डिग्री तक शरीर की आंतरिक तापमान को बनाए रखने की क्षमता) प्रभावित होता है, जिस वजह से कुत्ते गर्मी को बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। इस वजह से वो आसामन्‍य और आक्रामक व्यवहार करते हैं। इस दौरान कुत्ते अकारण भौंकना, चक्कर काटना, रोना और काटने के लिए दौड़ना जैसी आसामन्‍य व्‍यवहार करने लगते हैं।

पेट्स में हीट स्‍ट्रोक के लक्षण

अगर आपका पेट डॉग या स्‍ट्रीट डॉग हीट स्ट्रोक का शिकार हो गया है, तो यह लक्षण नजर आ सकते हैं।

- कुत्ते के आंखों से पानी आना।
- कुत्ता चलने के दौरान रूक जाता है।
- बेवजह भौंकना
- उल्टी-दस्त

ऐसे रखें कुत्तों का गर्मियों में ध्‍यान

एक्सपर्ट्स के मुताबिक गर्मी के समय अपने पालतू कुत्ते की समर केयर बहुत जरुरी है। इसके अलावा अगर आपके घर के बाहर कोई स्‍ट्रीट डॉग है वो भी गर्मी से परेशान है तो उसका भी ध्‍यान रख सकते हैं।
- कुत्तों को साफ पानी पिलाए।
- घर के जिस हिस्से में वेंटिलेशन होता है, वहां पर उसे रखने।
- उसे ठंडा रखने वाले फूड जैसे दही चावल खाने में दे सकते हैं।
- गर्मियों में अपने पालतू कुत्तों को रोजाना नहलाएं, इससे उनको राहत म‍िलेगी।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्‍वास्‍थ्‍य प्रदात्ता से सलाह लें।

Story first published: Friday, May 3, 2024, 21:20 [IST]
Desktop Bottom Promotion