Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
कभी आपने गौर किया है कि गाय के दूध और घी में क्यों होता है पीलापन, जानें वजह
Why is cow milk yellow : दूध पीने के फायदे हम सभी अच्छे से जानते हैं। हम में से ज्यादात्तर गाय का दूध पीते हैं। लेकिन आपने कभी इस बात की तरफ गौर किया है कि दूध का रंग आमतौर पर सफेद होता है लेकिन गाय के दूध में हल्का पीलापन होता है। वहीं भैंस का दूध एकदम सफेद होता है, आइए समझते हैं इसके पीछे का साइंस।

एक किस्म के वजह से होता है ऐसा
दूध में कैल्शियम के साथ-साथ प्रोटीन भी पाया जाता है। ज्यादात्तर दूध में 'कैसीन' नामक प्रोटीन पाया जाता है। जो दूध में सफेद रंग का जिम्मेदार होता है। लेकिन गाय के दूध में कैरोटीन नामक प्रोटीन होता है। जो गाय के दूध में पीलापन की वजह होता है। यह ही कैरोटीन अंडे में भी पाया जाता है जिसकी वजह से उसमें भी पीलापन होता हैl
चारा भी निभाता अहम रोल
गाय के दूध में बीटा-कैरोटीन नाम एक पीला वर्णक तत्व के वजह से होता है। जिसे कैरोटीनॉयड कहा जाता है। ( एक तरह का विटामिन-ए के समान होता है) वही कैरोटीनॉयड गाजर जैसी सब्जियों में भी पाया जाता है। कैरोटिनॉयड की वजह से ही फलों और सब्जियों का रंग नारंगी और पीला होता है। जबकि भैंस के दूध में इस तत्व की कमी होती है, इसलिए यह गाय के दूध की तरह पीला नहीं होता है। हरी पत्तेदार सब्जियों में भी कैरोटिनॉयड भरपूर मात्रा में होते हैं। हालांकि, क्लोरोफिल का हरा रंग, उन्हें छिपा देता है। गाय के चारे में भी कैरोटीनॉयड होता है। इस वजह से उनका दूध का रंग में पीलापन आता है।
किसके दूध में होता है ज्यादा प्रोटीन?
आपको जानकारी के लिए बता दें कि भैंस के दूध में गाय से ज्यादा प्रोटीन होता है। वहीं गाय का दूध भैंस के दूध से ज्यादा पतला होता है। इसमें ज्यादा पानी होता है और फैट कम होता है।
बच्चों को इस वजह से पिलाया जाता है गाय का दूध
गाय के दूध में फैट कम होता है और यह आराम से पच जाता है। वहीं भैंस का दूध मलाईदार और गाढ़ा होता है, जो पचने में मुश्किल होता है। यहीं वजह होती है कि नवजात शिशु को भैंस का दूध नहीं दिया जाता है क्योंकि उनका डाइजेशन कमजोर होता है वो इस भारी दूध को पचा नहीं पाते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
