Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
अरविंद केजरीवाल को जेल में क्यों मिली टॉफी रखने की छुट? सेहत है इसके पीछे की वजह
Arvind Kejriwal Health : दिल्ली शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में अपने साथ टॉफी रखने की इजाजत दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट ने जेल अधिकारियों को निर्देश दिया था कि डायबिटीज से पीड़ित दिल्ली के मुख्यमंत्री को ये सामान ले जाने की अनुमति दें ताकि उनका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहे। अब सवाल उठता है कि क्या ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए टॉफी खा सकते है?

डायबिटीज में कितनी टॉफी खानी चाहिए?
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो टॉफी से ब्लड शुगर लेवल को निंयत्रित करने में मदद मिलती है। खासकर डायबिटीक मरीज को बहुत ज्यादा टॉफी और शुगरी आइटम्स खाने से परहेज करना चाहिए। ब्लड शुगर लेवल बढ़ भी सकता है, जो खतरनाक हो सकता है।
डायबिटीज मरीजों को चीनी के सेवन को लेकर भी अलर्ट रहना चाहिए। ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने के लिए कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले विकल्पों की ओर जाना चाहिए।
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में टॉफी कैसे करती है मदद?
एक्सपर्ट के मुताबिक मीठी चीज खाने से कम ब्लड शुगर (हाइपोग्लाइसीमिया) वाले मरीजों में ग्लूकोज का लेवल तेजी से बढ़ा सकती है, इसलिए टॉफी का इस्तेमाल कभी-कभी फायदेमंद होता है। लो ब्लड शुगर वाले मरीजों को अक्सर शुगर लेवल कंट्रोल में रखने के लिए टॉफी साथ रखने की सलाह दी जाती है।
एक्सपर्ट की मानें तो फल और डेयरी प्रोडक्ट्स में पाए जाने वाले फ्रुक्टोज, सुक्रोज और लैक्टोज जैसे कार्बोहाइड्रेट इंस्टेंट एनर्जी देते हैं। ऐसे कार्बोहाइड्रेट चॉकलेट, टॉफी और मिठाई में भी मिलते हैं। टॉफी खाने से लो ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है और शुगर लेवल गिरने की वजह से कमजोरी, कंपकंपी या चक्कर जैसे लक्षण कम होने में मदद मिलती है।
शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने-घटने का कारण
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डायबिटीज मरीजों के लिए 70 mg/dL और 100 mg/dL तक ग्लूकोज लेवल को बनाए रखना काफी आवश्यक होता है। लाइफस्टाइल, खानपान और नींद पैटर्न का बिगड़ने से फिजिकल एक्टिविटीज कम होने से लगती है। जो ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ावा ला सकता है। स्मोकिंग, आर्टिफिशियल स्वीटनर के सेवन और स्ट्रेस भी ब्लड शुगर बढ़ने की एक मुख्य वजह है। डिहाइड्रेशन की वजह से भी बॉडी में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
