Latest Updates
-
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख
आइसक्रीम खाते ही क्यूं लग जाती है प्यास, ये है वजह और कब पीना चाहिए पानी
Why Do We Feel Thirsty After Eating An Ice Cream : आपने कभी सोचा है या महसूस किया है कि आइसक्रीम खाने के बाद प्यास क्यों लगने लगती है। घर के बड़ों को भी अक्सर हमने टोंकते हुए सुना होगा कि आइसक्रीम खाने के बाद पानी नहीं पीते? आपने सोचा है कि ऐसा क्यूं हैं?
यहां हम आपको बताएंगे कि आखिर आइसक्रीम खाने के बाद प्यास क्यों लगती है और हमें क्यों पानी नहीं पीना चाहिए?

आइसक्रीम खाने के बाद क्यों लगती है प्यास?
आइसक्रीम या मिठाई खाने के बाद प्यास लगने के पीछे वैज्ञानिक कारण भी है। एक शोध के अनुसार आइसक्रीम में शुगर और सोडियम दोनों पाया जाता है। जब आप आइसक्रीम खाते हैं, तो इसे खाने के बाद सोडियम और शुगर दोनों ही आपके खून में मिल जाता है। जब शुगर हमारे खून में मिलती है तो यह पूरे शरीर में फैलने लगती है। इसके बाद यह हमारे शरीर के सेल्स से पानी चूसना शुरू कर देता है।
हमारा दिमाग इस पूरी प्रक्रिया को समझता है और मस्तिष्क के एक छोटे से हिस्से को संकेत भेजना शुरू कर देता है। इसे हाइपोथैलेमस कहा जाता है। वास्तव में यह मैसेज ही में महसूस करवाता है कि हमें शरीर को पानी की जरूरत है। इसी कारण हमें प्यास लगती है।
आइसक्रीम खाने में तो ठंडी लगती है पर इसकी तासीर गर्म होती है। आइसक्रीम में फैट कंटेंट ज्यादा होने से शरीर के अंदर गर्मी होने लगती है। इसलिए भी गर्मी में आइसक्रीम खाने के बाद बहुत तेज प्यास लगती है। ये भी एक वजह है कि गर्मी में आपको सीमित मात्रा में ही आइसक्रीम खानी चाहिए।
क्या तुरंत पानी पीना चाहिए?
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कुछ लोग आइसक्रीम खाने के तुरंत बाद ही प्यास लगने पर पानी पी लेते हैं। लेकिन तुरंत पानी पीने से गले में खराश और जुकाम के साथ ही दांतों में समस्या हो सकती है। इसलिए आइसक्रीम खाने के करीब 15 मिनट बाद ही पानी पीना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
