Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
क्या आप जानते हैं चंदन के पेड़ से क्यों लिपटे रहते हैं सांप? जानिए इसकी वजह
Why do snakes live on sandalwood trees : आपने बचपन में स्कूल में कवि रहीम का यह प्रसिद्ध दोहा जरूर सुना होगा, "जो रहीम उत्तम प्रकृति, का करि सकत कुसंग। चंदन विष व्यापत नहीं, लपटे रहत भुजंग।।" जिसका मतलब है कि जो व्यक्ति अच्छे स्वभाव का होता है,उसे बुरी संगति भी बिगाड़ नहीं पाती। जैसे ज़हरीले साँप चन्दन के वृक्ष से लिपटे रहने के बावजूद उसकी प्रकृति पर विष का कोई असर नहीं होता है।
अब इस दोहे से एक बात साफ समझ में आती है कि सांप चंदन के पेड़ से लिपटे रहते हैं। लेकिन आपको शायद इसके पीछे की वजह मालूम नहीं होगी। अगर घर में किसी बडे-बुजुर्ग से इस बारे में पूछेंगे तो वो आपके बताएंगे कि चंदन के पेड़ की ठंडक की वजह से सांप इनसे चिपके रहते हैं। आइए आपको बताते है असली वजह?

खुशबू है एक वजह
चंदन की खुशबू सांपों को मदहोश करती है। कई रिपोर्टों में पता चलता है कि सांपों की सूंघने की क्षमता गजब की होती है। सांप केवल नोस्ट्रिल्स से ही नहीं, जीभ के ऊपरी हिस्से से भी काफी दूर तक की गंध को सूंघ सकते हैं। जिसकी वजह से वे ऐसे पेड़ों की ओर दौड़े आते हैं। सांप केवल चंदन ही नहीं, रजनीगंधा या चमेली जैसे कई खुशबूदार पेड़ों पर या उसके आसपास रहते हैं।
सांप के लिए इस वजह से भी उपयुक्त होता है चंदन का पेड़
चंदन के पेड़ काफी घने होते हैं। इसके घने पत्तों की वजह से गर्मी कम होती है। जिसके कारण यहां सांपों को छिपने की जगह भी मिलती है। वहीं, इस पेड़ पर ठंड की वजह से कीट-पतंगे काफी आते हैं। जिसके कारण सांपों को खाने की दिक्कत भी नहीं होती।
यह है इसकी पीछे की वजह
आपने गर्मी में देखा होगा कि सांप झाड़ियों, पानी के आसपास या बिलों में ही रहना पसंद करते हैं। सांपों को ठंडी और अंधेरी जगहों पर रहना पसंद होता है। गर्मी के दिनों में सांप अपने बिलों में रहना पसंद करते हैं। दरअसल सांप एक्टोथर्म की श्रैणी में आते हैं। मतलब ऐसे जीव जो अपने शरीर का तापमान कंट्रोल में रखने के लिए बाहरी चीजों पर निर्भर होते हैं। चंदन के पेड़ को शीतलता का प्रतीक माना जाता है। यह सांप के शारीरिक बनावट के अनुकूल होती है। शीतलता की वजह से सांप इन पर लिपटकर रहना पसंद करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
