Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Goosebumps Causes: डर या ठंड लगने पर अचानक क्यों खड़े हो जाते हमारे रोंगटे, कभी आपने सोचा है?
Goosebumps Causes: टीवी में हम रियालिटी शोज में अक्सर जज पैनल को ये कहते हुए सुनते हैं कि ये परफॉर्मेंस देखकर उनके रोंगेटे खड़े हो गए, चाहे वो परफॉर्मेंस स्टंट से जुड़ा हो या फिर कोई इमोशनल कर देने वाला वाकया ही क्यों न हो।
टीवी शोज ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी कई मौके पर हम देखते हैं कि हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं, जैसे कि सर्दियों के मौसम में बहुत ठंड लगने पर या कई बार डर लगने पर या अचानक से कुछ अविश्वसनीय चीज सुनने के बाद हम अपने शरीर में इन रोंगटों को सामने पाते हैं। लेकिन कभी आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है?

रोंगटे खड़े होने को मेडिकल टर्म्स में पेलॉइरेक्शन , कुटिस एनसेरीना या होरेपिलेशन कहते हैं। बोलचाल में हम इसके लिए गूसबम्प्स (Goosebumps) कहते हैं। इस प्रक्रिया में हमारी त्वचा में जो रोमछिद्र होते हैं, उसके बाल खड़े हो जाते हैं। बाल न हों तो स्किन ऊपर की ओर उठ जाती है। कई बार शारीरिक मेहनत या रोजमर्रा की गतिविधियों जैसे शौच के समय भी रोंगटे खड़े होना सामान्य प्रक्रिया है।
विज्ञान की भाषा में जानें
स्ट्रेस हॉर्मोन जिसे ऐड्रेनलिन कहते हैं के अवचेतन अवस्था में रिलीज होने पर ही रोंगटे खड़े होते हैं। इस हॉर्मोन के रिलीज होने पर न सिर्फ स्किन की मांसपेशियों में सिकुड़न और संकुचन होता है बल्कि शरीर के दूसरे फंक्शन्स पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। जानवरों में यह स्ट्रेस हॉर्मोन उस वक्त रिलीज होता है जब उन्हें ठंड लगती है या फिर जब वे किसी तरह के स्ट्रेस या तनाव भरी परिस्थिति में होते हैं।

ठंड लगने पर क्यों खड़े होते हैं रोंगटे?
जब कभी आपको बहुत अधिक ठंड का अहसास होता है तो आपका दिमाग आपके शरीर को संकेत देता है कि आपके शरीर को गर्माहट की जरुरत है। शरीर में रोंगटे खड़ा होना उन्हीं संकेतों में से एक है। इसके अलावा जब आपके शरीर में रोंगटे खड़े होते है तो वो आपके शरीर को बाहरी ठंड से बचाने का प्रयास करते हैं और आपकी बॉडी में गर्माहट को बनाने की कोशिश करते हैं।
इमोशनल होने से क्या तालुक है गूसबम्प्स का
कई बार किसी भावना का तेजी से अनुभव होने पर भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं। जब आप अत्यधिक भावनाएं महससू करते हैं तो शरीर प्रतिक्रिया करता है। एक स्टडी के मुताबिक, सामाजिक उत्तेजना वाले दृश्य देख, जैसे कि किसी फिल्म का सीन या किसी बहुत सुंदर गीत की शानदार प्रस्तुति को गुसबम्प्स के साथ अच्छे से महसूस किया जा सकता है, देखा-सुना जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
