Latest Updates
-
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा
Periods से पहले ब्रेस्ट पेन कितना नॉर्मल, कितना खतरनाक? महिलाओं को जाननी चाहिए ये बातें
Periods Se Pahle Breast Pain Reason: महिलाओं के लिए हर महीने होने वाले पीरियड्स किसी चुनौती से कम नहीं हैं। इस दौरान कई प्रकार की परेशानियां आती हैं जैसे पेट में दर्द, उल्टी आना, बुखार आना। इसके अलावा ब्रेस्ट में दर्द की समस्या भी महिलाओं को पीरियड्स से पहले बहुत होती है। यह दर्द कभी हल्का तो कभी तेज हो सकता है, जिससे कई बार चिंता भी होने लगती है कि कहीं यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं! लेकिन क्या वाकई ऐसा है? क्या हर बार होने वाला ब्रेस्ट पेन सामान्य है, या कभी-कभी इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए?
आज हम जानेंगे कि पीरियड्स से पहले ब्रेस्ट में दर्द क्यों होता है, इसका कारण क्या है, और किस स्थिति में यह डॉक्टर से दिखाने लायक हो सकता है।
पीरियड्स से पहले ब्रेस्ट पेन का कारण क्या है?
ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं जिन्हें पीरियड्स से पहले ब्रेस्ट में दर्द की समस्या होती है। कई बार ये दर्द इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि सहन करना मुश्किल हो जाता है। दरअसल महिलाओं के शरीर में हर महीने एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का उतार-चढ़ाव होता है।

पीरियड्स से पहले प्रोजेस्टेरोन की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे ब्रेस्ट की ग्रंथियां फूल जाती हैं और वहां तरल पदार्थ जमा होने लगता है। इससे ब्रेस्ट में भारीपन, खिंचाव या हल्का और कभी-कभी तेज दर्द महसूस होता है।यह एक सामान्य प्रक्रिया है और इसे Cyclic Mastalgia कहा जाता है।
क्या यह खतरनाक संकेत हो सकता है?
ब्रेस्ट में दर्द होना महिलाओं के लिए आम समस्या है। पीरियड्स के दौरान कई महिलाओं को ब्रेस्ट में दर्द की समस्या बहुत अधिक बढ़ जाती है जिससे उन्हें चिंता भी होने लगती है कि ऐसा क्यों हो रहा है? हालांकि अधिकतर मामलों में यह सामान्य हार्मोनल बदलाव की वजह से होता है, लेकिन कुछ स्थितियों में यह संकेत हो सकता है।

ब्रेस्ट में दर्द हो तो क्या करें?
गर्म पानी की सिकाई या हल्की मसाज से आराम मिल सकता है।
कैफीन और नमक का सेवन कम करें।
सपोर्टिव ब्रा पहनें, खासकर वर्कआउट के दौरान।
ओवर-द-काउंटर पेन रिलीवर (जैसे इबुप्रोफेन) इस्तेमाल कर सकती हैं।
विटामिन E, B6 और मैग्नीशियम की खुराक मददगार हो सकती है, लेकिन पहले डॉक्टर से परामर्श लें।

ब्रेस्ट में दर्द की ये भी हैं वजह
- ब्रेस्ट में गांठ जैसा महसूस होना जो कई बार इंफेक्शन की वजह से भी हो जाती है।
- किसी दवाई का साइड इफेक्ट जैसे गर्भनिरोधक गोलियां या हार्मोनल ट्रीटमेंट।
-गलत साइज की ब्रा पहनना या ब्रा का अधिक टाइट होना।
- ब्रेस्ट कैंसर भी एक कारण हो सकता है हालांकि ये कम ही होता है। लेकिन यदि दर्द लगातार बना रहे और गांठ महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
कब डॉक्टर के पास जाना होता है अनिवार्य
यदि दर्द पीरियड्स के बाद भी बना रहे।
ब्रेस्ट में गांठ या असमानता महसूस हो।
निपल से कोई असामान्य डिस्चार्ज आए।
एक तरफ के ब्रेस्ट में लगातार तेज दर्द हो।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications