Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
लहसुन खाने से मुंह और पसीने से आती है बदबू, तो जान लें इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण
भारतीय खाने में स्वाद जोड़ने के लिए लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। यह एक ऐसा मसाला है जो खाने को और भी स्वादिष्ट बनाने के साथ आपके सेहत को कई स्वास्थ्य लाभ पहुंचाता है। लेकिन कई लोग फिर भी इसे खाने से परहेज करते हैं।
कई लोगों को रोजाना लहसुन की 2-3 छोटी कलियां खाने की आदत होती है। कई अध्ययनों के अनुसार लहसुन खाने से कई स्वास्थ्य फायदे मिलते हैं। लेकिन इसे खाने से मुंह से एक अजीब तरह की स्मेल आती है, जो आपके आस-पास के लोगों के अलावा आपको खुद को भी काफी परेशान करती है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आखिर लहसुन खाने से मुंह में बदबू क्यों आती हैं तो आइए जानते हैं...

लहसुन खाने से मुंह से बदबू आने के वैज्ञानिक कारण
लहसुन को खाने और दांतों से काटने से यौगिक एलिसिन निकलता है जो बाद में चार अन्य बदबूदार कंपाउंड में टूट जाता है। उनमें से सबसे ज्यादा मुंह में बदबू करने वाला एलिल मिथाइल सल्फाइड है, जो आपके शरीर में लंबे समय तक बना रह सकता है। यह न केवल आपकी सांसों पर असर डालता है, बल्कि जैसे-जैसे यह आपके ब्लड फ्लो में रिसता है, यह आपके पसीने और पेशाब में भी बदबू छोड़ने लगता है।
लहसुन लिली परिवार का एक पौधा है जो सल्फ्यूरिक पदार्थ उत्पन्न करते हैं, जिसके कारण आपके मुंह और शरीर से बदबू आने की समस्या होने दो तंत्र हैं जो लहसुन को सांसों की दुर्गंध का कारण बनाते हैं:
सबसे पहले, जब खाया जाता है, तो सल्फर युक्त यौगिक मुंह में प्रवेश करने के तुरंत बाद सांसों में लहसुन की गंध आने लगती है। जब तक हम ब्रश, फ्लॉस, स्क्रैप या कुल्ला नहीं करते तब तक ये कंपाउंड मुंह में ही रहते हैं।
दूसरा, लहसुन फेफड़ों से सांस लेने को प्रभावित करता है। एलिल मिथाइल सल्फाइड एक गैस है जो लहसुन के चयापचय के दौरान रक्तप्रवाह में अवशोषित हो जाती है और ब्लड फ्लो के माध्यम से फेफड़ों तक पहुंच जाती है। कभी-कभी, त्वचा के पोर्स में पसीने की ग्रंथियों के माध्यम से भी एलिल मिथाइल सल्फाइड स्रावित होता है। इसलिए लहसुन खाने के बाद सिर्फ सांस ही नहीं बल्कि पूरे शरीर से बहुत दुर्गंध आती है। इसलिए लहसुन की सांस को पूरी तरह से खत्म करना बहुत मुश्किल है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
