Latest Updates
-
High Protein Recipe Moong Dal Chilla Recipe: सुबह के नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी चीला -
Aaj Ka Rashifal 14 June 2026: रविवार को इन राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, जानें अपना भाग्य और सावधानी -
Dry Style Chana Dal Sabzi Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी चटपटी और खिली-खिली दाल -
Kanwar Yatra 2026: इस साल कब से शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा? नोट कर लें भोलेनाथ को जल चढ़ाने की सही तारीख -
महंगे जिम को कहें अलविदा! घर बैठे बैली फैट गायब करेंगे ये 5 आसान योगासन -
Agra Style Crispy Imarti Recipe: घर पर बनाएं हलवाई जैसी कुरकुरी और रसीली इमरती -
मुकेश अंबानी के एंटीलिया से कम सुंदर नहीं है अनिल अंबानी का 'एबोड', देखें इस 17 मंजिला महल की इनसाइड तस्वीरें -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए पनीर, फायदे की जगह पहुंचा सकता है नुकसान; आप भी रहें सावधान! -
High Protein Lunch Paneer Bhurji Recipe: झटपट और स्वादिष्ट पनीर भुर्जी बनाने का आसान तरीका -
क्या सरसों का तेल, नमक और लौंग से दूर हो जाएगा दातों का पीलापन दूर? एक्सपर्ट से जानें वायरल दावे का सच
Cold and Gassy Stomach : सर्दियों में क्यों बनती है पेट में ज्यादा गैस, जानें इसके पीछे का साइंस
Why Gas Problem Increase in Winter: सर्दियों में अक्सर लोग गैस, एसिडिटी या पेट से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करते हैं। हालांकि इन लोगों को यह नहीं पता कि उन्हें सर्दियों में ही आखिर ये समस्या क्यों होती है। तो ऐसे में बता दें कि सर्दियों में गैस होने के पीछे कुछ कारण छिपे हो सकते हैं। ऐसे में इन कारणों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है।

आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सर्दियों में अक्सर लोगों को गैस की समस्या क्यों हो जाती है
जंक फूड का सेवन
सर्दियों में जो लोग जंक फूड का सेवन करते हैं उन्हें पेट की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जंक फूड के सेवन से हमारा पाचन क्रिया धीमा पड़ने लगता है जब व्यक्ति जंक फूड को अच्छे से नहीं पचा पाते तो इसके कारण पेट में सूजन आ जाती है और व्यक्ति को गैस की समस्या हो सकती है।
पानी का सेवन कम
सर्दियों में अक्सर लोग पानी का सेवन कम करते हैं। पानी का सेवन कम करने के कारण डिहाइड्रेशन की समस्या तो होती ही है साथ ही शरीर में विषाक्त पदार्थ में जमा होने लगते हैं। विषाक्त पदार्थ के कारण व्यक्ति को गैस बनने की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में व्यक्ति को भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए।
कॉफी या चाय का सेवन ज्यादा
सर्दियों में ठंड को भगाने के लिए और शरीर का तापमान सामान्य रखने के लिए लोग भरपूर मात्रा में कॉफी या चाय का सेवन करते हैं लेकिन बता दें कि इनके अंदर कैफीन मौजूद होता है जिसके कारण व्यक्ति को गैस की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप कॉफी या चाय के बजाय फलों के जूस का सेवन कर सकते हैं।
कम फिजिकल एक्टिविटी
सर्दियों में अकसर बिस्तर में लेटे रहने का मन करता है। ऐसे में लोगों में फिजिकल एक्टिविटी कम होने लगती है। जब लंबे समय तक फिजिकल एक्टिविटी से दूर रहते हैं, तो गैस और एसिडिटी बन सकती है। लंबे समय तक बैठे रहना या लेटे रहने से आपको सर्दियों में गैस अधिक बन सकती है। इसलिए गैस को दूर करने के लिए आपको सर्दियों में भी एक्टिव रहना चाहिए।
गैस से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
- आपको रोज 30 मिनट तक कसरत जरूर करनी चाहिए। नियमित रूप से कसरत करते रहने से पेट के निचले हिस्से की पेशियां मजबूत बनती हैं, जिससे पेट को साफ रखने में मदद मिलती है।
- प्रोबायोटिक जीवित बैक्टीरिया होते हैं, जो पेट में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या बढ़ाते हैं। ये अच्छे बैक्टीरिया दही, इडली, डोसा, और छाछ में पाए जाते हैं। प्रीबायोटिक डायटरी फाईबर होते हैं, जो शरीर में प्रोबायोटिक की वृद्धि और गतिविधि में मदद करते हैं, इनमें लहसुन, केला और फलियाँ शामिल हैं।
- सर्दियों में पेट को सही रखने के लिए पर्याप्त पानी पीते रहें। प्रतिदिन 8 ग्लास पानी पाने का लक्ष्य रखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications