Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
बरसात के मौसम में हैजा क्यों बन जाता है मुसीबत? जानें शुरुआती लक्षण, कारण और बचाव के उपाय
Haija Disease Reason: बरसात का मौसम जहां राहत और ठंडक लेकर आता है, वहीं यह कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है। इस सीजन में सबसे बड़ी चुनौती होती है पानी से फैलने वाली बीमारियां, जिनमें हैजा (Cholera) प्रमुख है। गंदे पानी, खुले में रखे खाने और अस्वच्छ वातावरण के कारण हैजा तेजी से फैलता है। आपने कभी सोचा है कि आप जो पानी पी रहे हैं उससे भी ये जानलेवा बीमारी हो सकती है। हर साल मानसून आता है और अपने साथ इस बीमारी को लेकर आता है और तेजी से इसके केस बढ़ जाते हैं। अगर समय रहते इलाज न किया जाए तो ये बीमारी जान भी ले सकती है। ऐसे में हैजा के लक्षण, कारण और बचाव जानना बेहद जरूरी है।
खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखना अति आवश्यक है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट के अनुसार, पहले तो हैजा के केस गांव में ही देखे जाते थे लेकिन अब शहरों में भी हैजा तेजी से पैर पसार रहा है। अस्पतालों में इस बीमारी से पीड़ित मरीजों की लंबी लाइन लगी हुई हैं। आइए जान लेते हैं हैजा के शुरुआती लक्षण, कारण और बचाव के उपाय।

हैजा क्या है?
हैजा एक संक्रामक बीमारी है जो विब्रियो कॉलेरी (Vibrio Cholerae) नामक बैक्टीरिया से होती है। यह बैक्टीरिया दूषित पानी और खाने के जरिए शरीर में पहुंचता है और आंतों को प्रभावित करता है। इसकी वजह से शरीर से पानी और खनिज तेजी से निकलने लगते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन और शारीरिक कमजोरी हो जाती है। कई बार उचित समय पर इलाज न मिलने पर ये बीमारी जानलेवा भी हो जाती है।

हैजा के प्रमुख लक्षण
अब ये तो आप जान ही गए हैं कि हैजा कितनी खतरनाक बीमारी है और समय पर इलाज न हुआ तो ये जान भी ले सकती है। ये भी जान लीजिए कि हैजा के शुरुआती लक्षण क्या हैं?
बार-बार और पानी जैसे दस्त
तेज डिहाइड्रेशन (शरीर का पानी खत्म होना)
अचानक कमजोरी और चक्कर आना
उल्टी और पेट में ऐंठन
मुंह और होंठ का सूखना
पेशाब कम होना या बिल्कुल न होना
आंखें धंसी हुई लगना और चेहरा पीला पड़ना
हैजा होने के कारण
दूषित पानी या खुले में रखा खाना खाना
सड़क किनारे बिकने वाले अस्वच्छ फूड का सेवन
हाथ धोए बिना खाना खाना
सीवेज या गंदगी मिले पानी का सेवन
बरसात में पानी भरने से मच्छरों और बैक्टीरिया की वृद्धि
हैजा से बचाव के उपाय
साफ और उबला हुआ पानी पिएं - हमेशा पानी को उबालकर या फिल्टर करके ही पिएं।
सड़क का खाना अवॉइड करें - बरसात में बाहर का तला-भुना या खुला खाना खाने से बचें।
हाथों की सफाई रखें - खाने से पहले और बाद में साबुन से हाथ जरूर धोएं।
घर और आसपास की सफाई करें - पानी जमा न होने दें और टंकी ढककर रखें।
ओआरएस (ORS) का सेवन करें - हल्के लक्षण पर ही तुरंत ORS या नींबू-नमक-चीनी का पानी लें।
समय पर इलाज कराएं - तेज दस्त या उल्टी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
