Latest Updates
-
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन
आम और तरबूज को फ्रिज में स्टोर करना चाहिए या नहीं, जानें सही जवाब
Mangoes And Watermelons Should Not Be Kept In Fridge : गर्मी आते ही लोग खान-पान की चीजों को खराब होने से बचाने के लिए फ्रिज में रखना पसंद करते हैं। चाहे वो सब्जियां हो या फल। हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ खाने पीने की चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें रेफ्रिजरेटर रखने से वो जल्दी खराब हो जाते हैं। इन फलों में सबसे पहले नाम आता है गर्मियों के सीजनल फ्रूट आम और तरबूज का।
फ्रिज में रखे आम और तरबूज को खाने से आपकी सेहत बिगाड़ सकती हैं। आइए जानते हैं इन फलों को क्यों फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।

आम और तरबूज को कभी भी फ्रिज में काट कर नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे इन फलों का रंग फीका पड़ जाता है और स्वाद भी खराब होता है। इसके अलावा इन फलों में बैक्टीरिया और फंगस के भी पनपने का डर रहता है, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकता हैं।
इन फलों को भी फ्रिज में स्टोर करने से बचे
आम और तरबूज जैसे फलों को कमरे के तापमान पर ही रखना चाहिए। इससे उनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स सुरक्षित रहकर शरीर के ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर की एक रिपोर्ट में भी यह बात सामने आ चुकी है आम, तरबूज और खरबूज जैसे फलों को फ्रिज में स्टोर नहीं करना चाहिए।
इन फलों को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए
सिर्फ आम और तरबूज ही नहीं एक्सपर्ट कहते हैं कि केला, सेब और संतरा जैसे फलों को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि फ्रिज में रखने से इन फलों की गुण वत्ता पर असर पड़ता है। कम तापमान में सेब में मौजूद एंजाइम जहां सक्रिय हो जाते हैं और वो जल्दी पक कर खराब हो सकता है, तो वही सिट्रिक एसिड वाले फल भी फ्रिज में रखने से इनके रस सूखने लगते है। इसलिए इन फलों को फ्रिज में रखने की गलती न करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
