Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
बंदर क्यों नहीं जानता अदरक का स्वाद, यहां जानें इसकी असल वजह?
Why Monkey Dont Know The Taste Of Ginger : अपनी जिंदगी में हमने कई सारे मुहावरे सुने होंगे.. आपने इन्हीं में से एक मुहावरा जरूर सुना होगा- बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद। इसका अर्थ होता है किसी अज्ञानी को किसी के महत्व का पता न होना या मूर्ख को जब किसी गुण की परख न होना।
अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में इस मुहावरे का प्रयोग हम जरुर करते हैं लेकिन, हमने क्या कभी आपने इस मुहावरा के पीछे की वजह जानने की कोशिश की है कि आखिर बंदर अदरक का स्वाद क्यों नहीं जानता। आइए आज इससे जुड़ा मतलब जानते हैं।

यह है एक वजह
बंदर शाकाहारी होता है और वह जंगल में अनेकों वनस्पतियों, पेड़, पौधों और उनके फूलों से भलीभांति परिचित होता है। लेकिन, अदरक एक प्रकार का भूमिगत तना होता है। उसका अपना विशिष्ट स्वाद होता है जिसका उपयोग मनुष्य तो अपनी आवश्यकतानुसार करता है लेकिन बंदर ऐसा नहीं कर पाता। मनुष्य में गुणों को पहचानने की क्षमता होती है परंतु उछल-कूद करने वाले बंदर अदरक के स्वाद से अपरिचित ही रह जाते हैं।
नहीं होता है कोई स्वाद
दरअसल अदरक में कोई स्वाद ही नहीं होता, इसे खाने पर न खट्टापन लगता है न मीठापन, न ही कसैला लगता है। ऐसे में इसके स्वाद का अनुभव जानवर नहीं कर पाते। इसलिए जब भी अदरक खाने के लिए बंदर को दिया जाता है तो उसे बेस्वाद लगने की वजह से बंदर इसे चखना पसंद नहीं करते हैं। इसलिए जब भी बंदर को अदरक खाने के लिए दिया जाता है तो वो उसे चखते ही फेंक देता है।
अदरक में पाए जाने वाले तत्व
अदरक में विटामिन, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, विटामिन बी 6, फैटी एसिड पाली सैचुरेटेड, फैटी एसिड सैचुरेटेड, फैटी एसिड मोनो अनसैचुरेटेड, पानी, एनर्जी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, शुगर, मिनिरल, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर, मैग्नीशियम, सेलेनियम जैसे तत्व मौजूद होते हैं।
अदरक के फायदे
हमारे घर में अदरक का इस्तेमाल में सबसे ज्यादा चाय में किया जाता है। अदरक शुगर लेवल को कम करता है। इसके अलावा बदहजमी भी दूर करता है वहीं माहवारी में होने वाला दर्द भी करता है। इतना ही नहीं अदरक का सेवन करने से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम रहता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
