Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Detox Water: खून साफ कर इम्यूनिटी बढ़ाएगी ये आयुर्वेदिक ड्रिंक, डायबिटीज और बढ़ता वजन रहेगा कंट्रोल
Drumstick water benefits: मोरिंगा की पत्तियां, जिन्हें सहजन की पत्तियां भी कहा जाता है, इसकी पत्तियों में प्रोटीन, बीटा कैरोटीन, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट के अलावा एस्कॉर्बिक एसिड, फोलिक और फेनोलिक मिलते हैं जो कई बीमारियों के इलाज में काम आते हैं।
सहजन को आयुर्वेद में अमृत समान माना गया है। इसे 300 से ज्यादा बीमारियों की दवा माना जाता है। इसकी पत्तियां और फल, दोनों ही सब्जी बनाने के काम में आते हैं। सहजन की फली, हरी पत्तियों व सूखी पत्तियों में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन-ए, सी और बी कॉम्प्लेक्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साउथ इंडिया में सहजन का इस्तेमाल बहुत ज्यादा होता है।

आयुर्वेद के अनुसार सहजन की पत्तियों से भिगोया हुआ पानी अपने मॉर्निंग रूटीन में शामिल करने से शरीर से कई रोगों का नाश होता है। मोरिंगा की पत्तियों का सेवन करने के कई तरीकों में से एक तरीका यह है कि सुबह एक डिटॉक्सिफाइंग ड्रिंक बनाकर आप खाली पेट इसका सेवन करें। इसे पीने से पहले इसके फायदे जरुर जान लें।
इंसुलिन लेवल को करती है बैलेंस
सहजन की पत्तियों में एस्कॉर्बिक एसिड, फोलिक और फेनोलिक मिलते हैं और लगभग 40 से ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसकी पत्तियों के अर्क में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो शुगर के लक्षणों को कम करने में सहायक हैं। ये इंसुलिन लेवल को बैलेंस करती हैं, जिससे शुगर पेशेंट को फायदा मिलता है। रोजाना इसका पानी बनाकर पीने से डायबिटीज के मरीजों को फायदा पहुंचता है।
दिल रहता है फायदेमंद
सहजन की पत्तियों का पानी का सेवन करने से यह हार्ट को खराब कोलेस्ट्रॉल के असर से बचाता है। इन पत्तियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड की अच्छी मात्रा होती है, जिससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। सहजन की पत्तियों में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। पोटैशियम वैसोप्रेसिन को कंट्रोल करता है, यह हार्मोन रक्त वाहिकाओं के कामकाज को प्रभावित करता है।
कैंसर के लक्षण होते हैं कम
सहजन की पत्तियों का पानी उबालकर पीने से कैंसर के लक्षणों को कम करने के लिए सहजन की पत्तियों का उपयोग किया जा सकता है। सहजन की पत्तियों में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट हैं जो कैंसर सेल्स और फ्री रेडिकल्स के प्रभावों को कम करने में सहायक हैं।
वेटलॉस करें
रोजाना सहजन के पानी को पीने से यह आपके यह आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को डिटॉक्सीफाई करने से लेकर आपके मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाने तक नेचुरल तरीके से वेटलॉस करने में मदद करते हैं।
स्किन और बालों के लिए फायदेमंद
आप बस एक चम्मच मोरिंगा पत्तियों का पाउडर ले सकते हैं और इसे अपने नियमित सुबह केसमय गर्म पानी में मिलाकर सेवन कर सकते हैं। यह आपकी स्किन और बालों के लिए भी सबसे अच्छे डिटॉक्स ड्रिंक में से एक हैं।
इसके अलावा ये भी हैं फायदे-
- इम्यूनिटी बढ़ाए
- पथरी बाहर निकले
- कोलेस्ट्रॉल कम करे
- ब्लड प्रेशर नॉर्मल रखने
- डाइजेशन दुरुस्त करे
- दांतों को कैविटी से बचाए
- पेट के कीड़ों का सफाया करे
- साइटिका, गठिया में फायदेमंद
- पेट से जुड़ी समस्याओं में राहत
- लिवर को स्वस्थ रखने में कारगर
ऐसे करें सेवन
सहजन की पत्तियों को पानी में उबालकर उसमें शहद और नींबू मिलाकर पिया जा सकता है। इसका इस्तेमाल सूप और करी में कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
