Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
बैसाखी पर उत्तराखंड में नींबू के पत्ते सूंघने की हैं परांपरा, ऐसा करने से नहीं होती हैं ये भयंकर बीमारियां
Bikhoti Festivals : उत्तराखंड के कुमाऊं के कुछ इलाकों में बैसाखी के त्योहार को बिखौती के नाम से मनाया जाता है। इस दिन दो दिन तक अलग-अलग जगहों पर मेला भरता है।
बिखौती के दिन पहाड़ के कई इलाकों में नींबू की पूजा होती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन पूजा के बाद नींबू के पेड़ के पत्तों और फूलों को सूंघा जाता है। गर्मियों में नींबू का सेवन करने से गर्मियों में फैलने वाली बीमारियां नहीं होती है।

आइए जानते हैं कि नींबू के फूल और पत्तियों को सूंघने के क्या-क्या फायदे होत हैं।
माइग्रेन की समस्या होती है कम
नींबू की पत्तियों में खूब एंटी-ऑक्सीडेंट होता है। माना जाता है कि एंटी-ऑक्सीडेंट प्रभाव शरीर के ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने के साथ ही माइग्रेन की समस्या को सुधारता है। एक्सपर्ट माइग्रेन और मानसिक रोगों से राहत पाने के लिए नींबू के पत्तों को सूंघने की सलाह देते हैं
स्ट्रेस होता है कम
नींबू को सूंघने से ही स्ट्रेस दूर हो जाता है। ये कुछ समय में आपको एनर्जेटिक बना सकता है। इसकी खुशबू हमारे बिहेवियर और भावनाओं पर असर डालता है जिससे हमारा मूड जल्दी फ्रेश हो जाता है। एक्सपर्ट बताती है कि लंबे अरसे से नींबू का इस्तेमाल करने से तनाव करने से असर डालता है।
थकान दूर करता है
नींबू की महक दिमाग को एक्टिव बनाकर कॉग्निटिव फंक्शन में सुधार करता है। नींबू की खुशबू मनुष्यो में सेरोटोनिन नामक हैप्पी हार्मोन का उत्पादन बढ़ता है। जो आप में खुशी को बढ़ाता है। इससे आपकी थकान दूर होती है और अच्छी नींद आती है।
पेट के कीड़े मारे
नींबू की पत्तियों में एंथेल्मिंटिक गुण मौजूद होता है। यह पेट के कीड़ों से खत्म करता है। नींबू के पत्तों के रस में शहद मिलाकर सेवन करने से पेट साफ होता है।
किडनी स्टोन की समस्या करे दूर
अगर आप किडनी में स्टोन हो जाता है तो यह आपके लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। नींबू के पत्ते में पाया जाने वाला सिट्रिक एसिड किडनी में स्टोन को बनने और बढ़ने से रोकने का काम करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
