Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
प्रेग्नेंसी में खाएंगी सूखा नारियल तो चुस्त तंदरूस्त पैदा होगा बच्चा, जाने इसे खाने के फायदे
Coconut During Pregnancy : प्रेग्नेंसी पीरियड किसी भी महिला के लिए बेहद ही खास होता है। इस दौरान महिला को अपना अधिक ख्याल रखने की जरूरत होती है। अगर वह अपने खान-पान का सही तरह से ख्याल रखती है तो इसका असर ना केवल उसकी सेहत पर पड़ता है, बल्कि उसके गर्भस्थ शिशु का विकास भी बेहतर तरीके से होता है।
अमूमन इस अवस्था में कुछ चीजों को शामिल करने की सलाह दी जाती है। इन्हीं में से एक है नारियल। अगर आप मां बनने वाली हैं तो आपको सूखा नारियल अवश्य खाना चाहिए। नारियल में आवश्यक फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो शिशु के उचित विकास में मदद करते हैं। साथ ही साथ, इसमें विटामिन ई भी होता है।
यूं तो आप प्रेग्नेंसी पीरियड में नारियल पानी से लेकर नारियल तेल तक का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन सूखे नारियल का सेवन इस दौरान विशेष रूप से लाभदायी माना गया है। ऐसा माना जाता है कि सूखा नारियल खाने से महिला को नॉर्मल डिलीवरी में भी मदद मिलती है।

तो चलिए आज इस लेख में हम आपको प्रेग्नेंसी पीरियड में सूखा नारियल खाने से मिलने वाले कुछ बेमिसाल फायदों के बारे में बता रहे हैं-
पोषक तत्वों से भरपूर
प्रेग्नेंसी पीरियड में सूखा नारियल खाना यकीनन बेहद ही फायदेमंद साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि इसमें कई तरह के आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। सूखा नारियल विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन बी, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम आदि मौजूद होते हैं। ये पोषक तत्व शिशु के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं।
इम्यून सिस्टम को करे बूस्ट
सूखे नारियल का सेवन करने से प्रेग्नेंसी पीरियड में इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है। नारियल में लॉरिक एसिड होता है, जिसमें एंटी-माइक्रोबायल प्रोपर्टीज होती है। ऐसे में जब आप इसका सेवन करते हैं तो इससे प्रेग्नेंसी में होने वाले इंफेक्शन का रिस्क काफी कम होता है। जिसके कारण मां और बच्चे दोनों को नुकसान पहुंच सकता है।
हेल्दी फैट्स होते हैं मौजूद
सूखे नारियल में हेल्दी फैट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये ना केवल आसानी से डाइजेस्टबल होते हैं, बल्कि एनर्जी का भी एक अच्छा सोर्स माने जाते हैं। प्रेग्नेंसी पीरियड में मेटाबॉलिज्म को बूस्ट अप करने के लिए इसकी जरूरत होती है। इतना ही नहीं, ये हेल्दी फैट्स गर्भस्थ शिशु के विकास में सहायता कर सकते हैं।
बोन हेल्थ को मिलता है सपोर्ट
प्रेग्नेंसी पीरियड में सूखे नारियल का सेवन करना बोन हेल्थ के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। इसमें कई तरह के मिनरल्स जैसे मैंगनीज और तांबा आदि मौजूद होते हैं, जो हड्डियों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जैसे-जैसे बच्चे का स्केलेटन सिस्टम बनता है, मां का शरीर बदलने लगता है। इस अवस्था में सूखा नारियल खाने से मां और गर्भस्थ शिशु दोनों को लाभ मिलता है।
पाचन तंत्र के लिए लाभदायक
प्रेग्नेंसी पीरियड में महिला को कई तरह की पाचन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चूंकि इस दौरान शरीर में तेजी से हार्मोनल परिवर्तन होते हैं और साथ ही साथ पाचन तंत्र पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ता है। ऐसे में सूखे नारियल का सेवन करने से लाभ मिल सकता है। दरअसल, सूखे नारियल में डायटरी फाइबर पाया जाता है, जो एक नेचुरल लैक्सेटिव के रूप में काम करता है। इससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। कब्ज की समस्या प्रेग्नेंसी पीरियड में बेहद ही आम है।
बनाए रखे एनर्जी
प्रेग्नेंसी पीरियड में एक महिला को अमूमन अधिक एनर्जी की जरूरत होती है। ऐसे में अगर वह सूखा नारियल खाती है तो इससे उसे अपने शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद मिलती है। दरअसल, सूखा नारियल अपनी अधिक कैलोरी और हेल्दी फैट कंटेंट के कारण एनर्जी के एक नेचुरल सोर्स के रूप में काम करता है। आहार में सूखे नारियल को शामिल करने से आपको थकान की समस्या नहीं होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
