Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
How To Eat Tulsi Leaves: तुलसी के पत्तों को चबाना सही है या गलत? जानिए सही तरीका और कारण
How To Eat Tulsi Leaves: तुलसी को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और पूजनीय माना गया है। हर घर में तुलसी होती है और उसकी पूजा की जाती है। इसे 'वृंदा देवी' का स्वरूप कहा जाता है और घर में इसकी उपस्थिति शुभ मानी जाती है। तुलसी न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि आयुर्वेद में भी इसे औषधियों की रानी कहा गया है। कई बीमारियों में तुलसी के पत्ते खाना बहुत लाभकारी होते हैं। लोग खाली पेट तुलसी के पत्ते खाते हैं लेकिन आपने अक्सर सुना होगा कि पत्तों को कभी चबाकर नहीं खाना चाहिए।
ऐसे में ये सवाल तो उठता ही है कि आखिर क्यों नहीं उन्हें चबाकर खाना चाहिए? क्या आप जानते हैं इसके पीछे की असली वजह क्या है? ये कोई केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि इसके पीछे छुपा है एक वैज्ञानिक और स्वास्थ्य से जुड़ा बड़ा कारण, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे। चलिए फिर जान लेते हैं इसके पीछे की बड़ी वजह।

आखिर क्यों नहीं चबानी चाहिए तुलसी की पत्तियां?
दरअसल तुलसी की पत्तियों में पारा तत्व (Mercury) पाया जाता है। ऐसे में जब आप पत्ते को चबाते हैं, तो यह अम्ल आपके दांतों के इनेमल को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकता है। इससे दांतों की संवेद नशीलता बढ़ सकती है और लंबे समय तक तुलसी को चबाकर खाने से दांतों की ऊपरी परत घिस सकती है, जिससे दांत संवेदनशील और कमजोर हो सकते हैं।
हिंदू धर्म में भी है निषेध
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी देवी का स्वरूप हैं और उन्हें चबाना वर्जित माना जाता है। इसलिए तुलसी के पत्तों को सीधे निगलने या जल में डालकर पीने की सलाह दी जाती है। माना जाता है कि तुलसी के पत्ते चबाकर खाने से पाप चढ़ता है।

तुलसी का सेवन कैसे करना चाहिए?
अब सभी के दिमाग में ये सवाल होगा कि आखिर तुलसी के पत्तों को खाने का सही तरीका क्या है? दरअसल आयुर्वेद में भी तुलसी का सेवन करने के लिए उसे कूटकर, पीसकर या गर्म पानी में डालकर पीने की सलाह दी जाती है, ना कि उसे चबाने की।
कहा जाता है कि तुलसी के पत्तों को धोकर उन्हें सीधे निगलें, चबाएं नहीं, या फिर तुलसी की कुछ पत्तियों को गर्म पानी में उबालकर काढ़ा बनाएं। इसके अलावा तुलसी को शहद के साथ मिलाकर सेवन करना भी फायदेमंद होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications