Latest Updates
-
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा
सर्दियों में आप तो नहीं पी रहे हैं जरूरत से ज्यादा अदरक वाली चाय, जानें एक दिन में कितना करना चाहिए सेवन?
अदरक भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है, जो स्वाद बढ़ाने के साथ कई स्वास्थ्य लाभ देता है। यह इम्युनिटी बढ़ाने और स्वास्थ्य समस्याओं से राहत में मदद करता है। हालांकि, किसी भी चीज की अति नुकसानदायक हो सकती है। अदरक का अत्यधिक सेवन पेट में जलन, एसिडिटी और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है। इसलिए, इसका संतुलित उपयोग करना जरूरी है।
जरूरत से ज्यादा अदरक का सेवन पेट में जलन, गैस, एसिडिटी और डायरिया जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। यह खून पतला कर सकता है, गर्भपात का जोखिम बढ़ा सकता है, और ब्लड प्रेशर कम करके चक्कर जैसी परेशानियां उत्पन्न कर सकता है। आइए जानते हैं कि ज्यादा अदरक खाना सेहत के लिए कैसे नुकसान पहुंचा सकता है?

एक दिन में इतना अदरक का करना चाहिए सेवन?
वेबएमडी के अनुसार, एक दिन में 5 ग्राम अदरक का सेवन सुरक्षित है और इससे सेहत को कई लाभ मिलते हैं। इसे चाय या खाने में डालकर लिया जा सकता है। लेकिन, 5 ग्राम से अधिक अदरक का सेवन पाचन तंत्र में गड़बड़ी कर सकता है। ज्यादा अदरक खाने से पेट में जलन, गैस, सूजन और दस्त की समस्या हो सकती है। खासतौर पर अल्सर या एसिड रिफ्लक्स जैसी पेट की समस्याओं से जूझ रहे लोगों को अधिक अदरक से बचना चाहिए।
पाचन संबंधी समस्याएं
अधिक अदरक के सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं जैसे सीने में जलन, गैस, सूजन और पेट खराब होना हो सकता है। यह समस्याएं खासतौर पर उन लोगों में अधिक होती हैं, जो पहले से पाचन समस्याओं से जूझ रहे हैं या जिनका पेट संवेदनशील होता है।
मुंह में छालों की समस्या हो सकती है
अधिक अदरक के सेवन से मुंह में छालों की समस्या हो सकती है। इसके एंटीइंफ्लेमेटरी गुण लाभकारी हैं, लेकिन इसकी गर्म प्रकृति मुंह की त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है, जिससे छाले या घाव हो सकते हैं। अदरक एक प्राकृतिक औषधि है, लेकिन इसका सीमित मात्रा में सेवन ही स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित और फायदेमंद है।
सीने में जलन
अदरक का उपयोग सीने में जलन और अपच के इलाज में होता है, लेकिन इसका अत्यधिक सेवन कुछ लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है। अदरक के मसालेदार गुण फूड पाइप में जलन पैदा कर सकते हैं, जिससे सीने में दर्द या जलन हो सकती है। इसलिए, इसे संतुलित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए।
हाई ब्लड प्रेशर
अदरक हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए लाभकारी हो सकता है, लेकिन इसका अधिक सेवन लो ब्लड प्रेशर (हाइपोटेंशन) का कारण बन सकता है। विशेष रूप से, यदि इसे बीपी कम करने वाली दवाओं के साथ लिया जाए, तो यह अचानक ब्लड प्रेशर कम करके कमजोरी और अन्य समस्याएं पैदा कर सकता है।
दिल के मरीज भी खाने से बचें
हार्ट के मरीजों को अदरक का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए, खासकर यदि वे दवाइयां ले रहे हों। ज्यादा अदरक का सेवन दिल की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है और दवाओं के असर में बाधा डाल सकता है। संतुलित मात्रा में इसका सेवन ही सुरक्षित है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
