Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
गर्मी में महिलाओं के प्राइवेट पार्ट में बढ़ जाती है स्मेल की समस्या, नजरअंदाज करने पर हो सकता है इंफेक्शन
महिलाओं के शरीर में वेजाइना शरीर का एक ऐसा हिस्सा है जो नेचुरल क्लींजिंग ऑर्गन के रूप में जाना जाता है। इसकी अपनी एक अलग नेचुरल सुगंध होती है जो एक सामान्य बात है। लेकिन गर्मी के मौसम में ज्यादा पसीने के कारण वेजाइना से स्मेल आने की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।
गर्मी में इंटिमेट हाइजीन को क्लीन रखना बहुत जरूरी होता है। आपके द्वारा थोड़ी सी लापरवाही बर्तने से आप अपने स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं। वेजाइना में पसीने के कारण इंफेक्शन और रैशेज होने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। जिस कारण आपके प्राइवेट पार्ट से बदबू आने की समस्या बढ़ जाती है। लेकिन वेजाइना की सही देखभाल करके आप इस समस्या को होने से रोक सकती है। आइए जानते हैं गर्मी में आप किस तरह अपने वेजाइना की केयर कर सकती हैं और पसीने से होने वाली गंध और इंफेक्शन से खुद को बचा सकती हैं।

गर्मी में वेजाइना की बदबू से छुटकारा पाने के टिप्स
1. प्राइवेट पार्ट को रखें साफ और सूखा
रोजाना नहाएं और अपने प्राइवेट पार्ट को बाहर से अच्छे से क्लीन करें। लेकिन ध्यान रहे अपने प्राइवेट पार्ट को साफ करने के लिए आप बिना खुशबू वाले साबुन का इस्तेमाल करें और क्लीनिंग के बाद अपने प्राइवेट पार्ट को सुखाना ना भूलें।
2. वेजाइना की बढ़ती बदबू का जानें कारण
अगर आपके वेजाइना से बहुत ज्यादा बदबू आ रही है तो सबसे पहले इसका कारण जानने की कोशिश करें। इतना ही नहीं अगर योनि के आस-पास की स्किन पर रैशेज हो रहे हैं तो इसका भी तुरंत समाधान ढूंढे। हो सकें तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
3. कॉटन अंडरवियर पहनें
गर्मी के मौसम में ऐसे अंडरवियर पहनें, जो आसानी से पसीना सोख सकें। इतना ही नहीं हवा भी आराम से पार हो सके। आप कॉटन के अंडरवियर को चुन सकते हैं। यह पसीने को सोखने के साथ किसी भी करह के इंफेक्शन को बढ़ने से रोकने में मदद करता है।
4. टाइट कपड़ों को पहनने से बचें
गर्मी में टाइट कपड़े खासकर रात को सोते समय पहनने से बचने की कोशिश करें। टाइट कपड़े पहनने से आपके प्राइवेट पार्ट में पसीने के कारण नमी फंस सकती है, जिससे बैक्टीरिया और बदबू बढ़ने की समस्या बढ़ सकती है।
5. पैंटी लाइनर का करें यूज
पैंटी लाइनर पहनने से आपके प्राइवेट पार्ट में ज्यादा नमी और पसीने को सोखने में मदद मिल सकती है। जिस दौरान आपको ज्यादा पसीना होता है उस समय आप इसका इस्तेमाल जरूर करें।
6. पीरियड्स में रखें खास ख्याल
पीरियड्स के दौरान वेजाइना से स्मेल आने की समस्या और इंफेक्शन होने का खतरा ज्यादा बढ़ सकता है। ऐसे में आप कोशिश करें की जल्दी जल्दी और समय से अपने पैड को चेंज करें। साथ ही अगर आप टैम्पोन का इस्तेमाल करती हैं तो उसे भी समय पर चेंज करना जरूरी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
