Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Vladimir Putin क्यों खाते हैं बटेर का अंडा? जानें इसके फायदे, पोषक तत्व और खाने का सही तरीका
Vladimir Putin Fitness Secret: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) भारत दौरे पर आए हैं और आज इंडिया में उनका दूसरा दिन है। पुतिन के आने से पहले ही उनके खाने और रहने के सारे इंतजाम कर दिए गए थे। दुनिया के सबसे फिट और मजबूत नेताओं में गिने जाने वाले पुतिन उम्र से कम लगते हैं। साथ ही उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी एनर्जी, एक्टिव लाइफस्टाइल और हेल्दी बॉडी हर किसी को हैरान कर देती है। उनकी फिटनेस का एक बड़ा राज उनकी डाइट है, जिसमें खास जगह मिलती है बटेर के अंडे (Quail Eggs) को।
Fragile Empire: How Russia Fell in and Out of Love with Vladimir Putin नाम की किताब में पुतिन की डाइट के बारे में बताया गया है। हैरानी की बात यह है कि पुतिन मुर्गी के अंडे नहीं बल्कि नियमित रूप से बटेर के अंडे का सेवन करते हैं। आज के आर्टिकल में हम बटेर के अंडे के फायदे और उसे खाने का सही तरीका जान लेते हैं।

बटेर के अंडे को क्यों कहते हैं सुपरफूड?
बटेर के अंडे आकार में भले ही छोटे होते हैं, लेकिन पोषक तत्वों में ये मुर्गी के अंडों से कई गुना ज्यादा पावरफुल माने जाते हैं। इनमें मौजूद विटामिन B12, विटामिन D, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, आयरन, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट शरीर को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यही कारण है कि बटेर के अंडे को "सुपरफूड" की श्रेणी में रखा जाता है।
बटेर के अंडे के फायदे (Health Benefits of Quail Eggs)
इम्युनिटी को मजबूत बनाता है
एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन B12 शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।
Brain Power बढ़ाता है
ओमेगा-3 फैटी एसिड दिमाग को तेज, मेमोरी और फोकस सुधारने में मदद करता है।
हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा
मुर्गी के अंडे की तुलना में बटेर के अंडे में अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) ज़्यादा और बुरे कोलेस्ट्रॉल (LDL) कम होता है।
Muscle Growth & Fitness में मददगार
हाई प्रोटीन और अमीनो एसिड के कारण जिम करने वालों और एथलीट्स के लिए बेहद फायदेमंद।
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक
हाई पोटैशियम और कम सोडियम BP को नियंत्रित करने में भूमिका निभाता है।
आंखों की रोशनी बढ़ाता है
विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट रेटिना को स्ट्रॉन्ग और विज़न को शार्प बनाते हैं।
पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
बटेर के अंडे पेट पर हल्के होते हैं, गैस-एसिडिटी नहीं करते।
त्वचा और बालों के लिए अच्छे हैं।
बायोटिन और जिंक स्किन ग्लो और हेयर ग्रोथ बढ़ाते हैं।
बटेर के अंडे खाने का सही तरीका (How to Eat Quail Eggs)
2 से 4 बटेर के अंडे रोजाना पर्याप्त में खा सकते हैं। बच्चे 1-2 और बड़े: 2 से 4 अंडे व जिम जाने वाले 4से 6 अंडे खा सकते हैं। बटेर के अंडे खाने का सही समय सुबह का नाश्ता या वर्कआउट के बाद सबसे अच्छा है।
अब ये जान लेते हैं कि इन्हें कैसे खाएं-
उबला हुआ सबसे बेहतर।
सलाद में मिलाकर।
ओमलेट या एग फ्राई।
प्रोटीन डाइट में शामिल कर सकते हैं।
सावधानियां और साइड इफेक्ट्स
यदि किसी को अंडे या प्रोटीन से एलर्जी है तो परहेज करें।
जरूरत से ज्यादा सेवन वजन बढ़ा सकता है।
हाई कोलेस्ट्रॉल मरीज डॉक्टर की सलाह से ही लें।
खरीदते समय साफ और फ्रेश अंडे ही लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











