Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
खरबूज-तरबूज को पानी में क्यों भिगोना चाहिए, जानिए इसके पीछे का लॉजिक
गर्मियों में कई घरों में लोग आम, तरबूज और खरबूज जैसे फलों को खाने से पहले कुछ देर के लिए पानी में भिगो देते हैं। लेकिन कभी आपने सोचा है कि ऐसा करने के पीछे असली लॉजिक क्या है?
फलों को पानी में भिगोने से उनमें मौजूद गर्मी को कम करने में मदद मिलती है। ये कब्ज, त्वचा की समस्या, सिरदर्द और दस्त जैसे साइड इफेक्ट को कम कर सकते हैं।

गर्म तासीर को शांत करने के लिए
दरअसल, सभी फलों और सब्जियों में कुछ प्रकार के थर्मोजेनिक गुण होते हैं जो पेट के स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार तरबूज, खरबूज और आम जैसे फल शरीर में गर्मी पैदा करते हैं और अत्यधिक गर्मी पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकती है। जिससे डायरिया और स्किन इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। ऐसे में फलों को पानी में भिगोने से इसकी गर्म तासीर कम हो जाती है और यह शरीर के लिए सुरक्षित हो सकता है।

कीटनाशक का प्रभाव भी होता है खत्म
फलों को भिगोने से एक चीज ये भी हो सकती है कि फलों की त्वचा से गंदगी, कीटनाशकों और अवांछित रसायनों को हटाने के लिए पानी में भिगोना आवश्यक है। ये संभावित रूप से कैंसर कोशिका वृद्धि का कारण बन सकते हैं।

कितनी देर तक भिगोना चाहिए?
आम हो या तरबूज या खरबूज को 15-30 मिनट के लिए पानी में भिगो देना चाहिए। आम में बहुत अधिक गर्मी होती है, और भिगोने की प्रक्रिया उन्हें अधिक तापमान तटस्थ बनाती है। पानी में भिगोने से फलों की गर्मी को बाहर निकालती है। एक बार भीगने के बाद, फलों को पानी से निकाल दें और उन्हें ठंडा होने के बाद इन्हें खाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications