Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
पीरियड्स के बाद कब धोने चाहिए बाल, जानें इससे जुड़े वैज्ञानिक और धार्मिक कारण
माहवारी एक प्राकृतिक चक्र है, जिससे हर महिला को अपने जीवनकाल में गुजरना ही पड़ता है। ये पूरी तरह सामान्य और प्राकृतिक प्रक्रिया है। हमारे आसपास रहने वाली महिलाएं अक्सर पीरियड शुरु होने के बाद इससे जुड़े कई नियमों के बारे में समय-समय पर अवगत कराती रहती है। इन्हीं में से एक नियम होता है पीरियड के दौरान बाल धोने को लेकर।
पीरियड आने पर अक्सर घर के बुजुर्गों को कहते सुना होगा कि पीरियड्स के बाद गुरुवार को बाद नहीं धोना चाहिए या फिर तीसरे दिन या चौथे दिन बाल धोना चाहिए। पर आपको जानकर हैरानी होगी कि इन सब बातों के पीछे सिर्फ धर्म ही नहीं बल्कि विज्ञान भी है।
इस दिन धोए जा सकते हैं बाल
महिलाओं के लिए पीरियड्स का साइकल अलग-अलग होता है। किसी का ये साइकिल 5 दिन का तो किसी का 3 दिन का होता है। ऐसे में 3 दिन के साइकिल होने पर चौथे दिन और 5 दिन के साइकिल होने पर 6 दिन बाल धोना का नियम है। कई बार ऐसा भी माना जाता है कि गुरुवार के दिन पीरियड्स के बाद बाल नहीं धोना चाहिए। और अगर किसी कारण वश बाल धोने भी पड़े, तो नहाने के पानी में सेंधा नमक डालकर नहाने से गुरुवार का दोष खत्म हो जाता है।

क्या है धार्मिक कारण
हमारे हिन्दू मान्यताओं में पीरियड्स में महिलाओं को पूजा करने की मनाही है। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान शरीर अशुद्ध होता है। इसलिए इस टाइम पीरियड में पूजा करना सही नहीं माना गया है। ऐसे में जब पीरियड्स समाप्त हो जाते हैं उसके बाद बाल धोना चाहिए। बाल धोने के बाद ऐसा माना जाता है कि शरीर शुद्ध हो जाता है। इसके बाद पूजन किया जा सकता है।
क्या है वैज्ञानिक कारण
बालों के धोने वाले दिनों को लेकर बात करें तो जब पीरियड्स आते हैं तो शरीर का तापमान बढ़ता है। साथ ही कई महिलाओं का ब्लड प्रेशर भी कम-ज्यादा होने लगता है। ऐसे में जब पीरियड्स खत्म हो जाते हैं तो उसके बाद बालों को धोना सही माना जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
