Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
टमाटर के बीज जहरीले होते हैं? जानें क्यों बड़े-बूढ़े इसे खाने से करते हैं परहेज
भारतीय भोजन में ज्यादातर सब्जियां और दाल में टमाटर जरुर डाला जाता है। इसके बिना सब्जी का स्वाद ही नहीं आता है। इसके अलावा टमाटर को हम सलाद में खाना भी पसंद करते हैं और इसकी चटनी की तो बात ही अलग हैं।
यानी हमारे घरों में टमाटर की हर वैरायटी हर तरीके से यूज में ली जाती है। लेकिन टमाटर खाते वक्त हम ये भूल जाते हैं कि टमाटर के बीज खाने से हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती है, आइए जानते हैं कि घरों में बड़े- बूढ़े टमाटर के बीज खाने से क्यों परहेज करते हैं।

जहरीले नहीं होते हैं टमाटर के बीज?
टमाटर के बीज जहरीले नहीं होते, लेकिन टमाटर के पौधे में एक टॉक्सिक Alkaloid होता है जिसे Solanine के नाम से जाना जाता है! Xइस टॉक्सिन की मात्रा टमाटर के पौधे के तनों और इसके पत्तों में बहुत ज्यादा होती है. टमाटर में Alkaloid की मौजूदगी से ही इसके पौधे को बनने में मदद मिलती है. सीमित मात्रा में बीजों के साथ टमाटर का सेवन आपको नुकसान नहीं पहुंचाता, लेकिन अगर आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हैं तो कच्चे टमाटर या टमाटर के बीज खाने से बचें।
बढ़ सकता है किडनी स्टोन की समस्या
टमाटर के बीजों से होने वाला एक नुकसान किडनी स्टोन की समस्या भी मानी जाती है। टमाटर अधिक खाने से किडनी स्टोन की समस्या गम्भीर हो सकती है। पहले से पीड़ित लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। दरअसल, टमाटर के बीजों में मौजूद ऑक्सालेट नामक तत्व किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे, किडनी में कैल्शियम बहुत अधिक मात्रा में इकट्ठा हो सकता है जिससे धीरे-धीरे यह स्टोन्स में बदल जाता है।
आ सकती है कोलन में सूजन
टमाटर के बीजों का सेवन करने से डायवर्टीकुलिटिस नामक स्थिति का खतरा बढ़ सकता है। इस स्थिति में कोलन में सूजन की समस्या हो सकती है।
हार्ट बर्न की हो सकती है दिक्कत
टमाटर की प्रकृति अम्लीय होती है जिसकी वजह से ये हार्ट बर्न को बढ़ाने के साथ ही हमारे पाचन तंत्र पर बुरा असर डालता है।
कैसे करें टमाटर का सेवन
- टमाटर को इस्तेमाल में लेने से पहले बीच वाले हिस्से को काटकर उनका बीज वाला हिस्सा निकाल दें। फिर, बचे हुए हिस्से को अपनी डिश में मिलाएं।
- टमाटर सूप का पाउडर बाजार में आसानी से मिल जाता है। इसका इस्तेमाल सूप या करी जैसी डिशेज के लिए इस्तेमाल में लिया जा सकता है।
नोट: इस लेख में जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। स्वास्थ्य-संबंधी किसी समस्या के लिए नुस्खें को अमल में लेने से पहले किसी एक्सपर्ट की परामर्श ज़रूर लें।)
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
